img

आंध्र प्रदेश में प्रकाशम जिले के ओंगोल में एक लड़की के साथ लव अफेयर होने को शक में एक आदिवासी युवक से हुए झगड़े के दौरान उस पर पेशाब करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित मोटा नवीन को 19 जून को मन्नन, रामचंद, जेएनयू और आठ अन्य व्यक्तियों ने पीटा और उस पर पेशाब किया। इनमें से दो आरोपी किशोर हैं जबकि रामन जेएनयू फरार हैं।

प्रकाशम जिले की पुलिस अधीक्षक मल्लिका गर्ग ने कहा कि रामन जेएनयू और नवीन दोस्त थे, मगर रामन जेएनयू के एक मित्र की जानकार लड़की से नवीन के रिश्ते के कारण दोनों मित्रों में झगड़ा हो गया था। गर्ग ने बताया कि नवीन के लड़की के साथ भागने के बाद उसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण, पास्को संबंधी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था और उसे हिरासत में भी भेज दिया गया था। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद नवीन और लड़की के बीच प्रेम संबंध बरकरार थे, जिसके कारण रामन, जेएनयू और उसके मित्र नाराज हो गए।

उन्होंने बताया कि उनकी मित्रता में इतनी खटास पड़ गई कि उन्होंने एक दूसरे से बात करना बंद कर दिया। गर्ग ने बताया कि कुछ दिनों बाद रामन जेएनयू ने सुलह करने के बहाने नवीन को बुलाया, मगरसाथ में शराब पीने के बाद उसने और उसके मित्रों ने नवीन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उस पर पेशाब भी किया। उन्होंने बताया कि हमले के बाद नवीन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और वे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुआ था, मगरउसने मामले को आगे नहीं बढ़ने दिया और न ही पेशाब की घटना के बारे में किसी को बताया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

--Advertisement--