Shani Dev Upay: शनिवार के दिन जरूर कर लें ये खास काम, कभी नहीं परेशान करेंगे शनिदेव
- 118 Views
- Nisha Shukla
- August 6, 2022
- main slide ज्योतिष धर्म
हर व्यक्ति चाहता है कि उसके ऊपर कभी भी कोई मुसीबत न आये। शनि देव भी उस पर सदैव कृपा बरसाते रहें। शनि देव की क्रूर दृष्टि उनके पर कभी भी न पड़े। यही वजह है कि लोग शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं और नियमानुसार उनकी पूजा-अर्चना भी करते हैं। ज्योतिषी बताते हैं कि नियमित रूप से हर शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और आपका बेड़ा पार लगते हैं। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि विधिपूर्वक शनि चालीसा का पाठ करने वाले शनिदेव लोगों पर अपनी कृपा बरसाते हैं और भक्त के हर संकट हर लेते हैं।
कहते हैं शनि देव की कृपादृष्टि जिस व्यक्ति पर पड़ती है वह रंक से राजा बन जाता है। शनि देव को न्यायधीश की उपाधि दी गई है। धार्मिक शास्त्रों में बताया गया है कि व्यक्ति के अच्छे बुरे कर्मों का हिसाब शनि देव की रखते हैं और वे उसे उसी हिसाब से फल भी देते हैं। शनि देव के शुभ फलों की प्राप्ति के लिए व्यक्ति को कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ज्योतिषी बताते हैं कि सूर्यास्त के बाद शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए। शनि चालीसा का पाठ घर में या मंदिर में उपाय स्वरूप दोनों समय किया जाए, तो शनिदेव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
शनि चालीसा
।। अथ श्री शनि देव चालीसा पाठ ।।
॥ दोहा ॥
जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल करण कृपाल ।
दीनन के दुःख दूर करि, कीजै नाथ निहाल ॥
जय जय श्री शनिदेव प्रभु, सुनहु विनय महाराज ।
करहु कृपा हे रवि तनय, राखहु जन की लाज ॥
॥ चौपाई ॥
जयति जयति शनिदेव दयाला । करत सदा भक्तन प्रतिपाला ॥
चारि भुजा, तनु श्याम विराजै । माथे रतन मुकुट छवि छाजै ॥
परम विशाल मनोहर भाला । टेढ़ी दृष्टि भृकुटि विकराला ॥
कुण्डल श्रवन चमाचम चमके । हिये माल मुक्तन मणि दमकै ॥
कर में गदा त्रिशूल कुठारा । पल बिच करैं अरिहिं संहारा ॥
पिंगल, कृष्णो, छाया, नन्दन । यम, कोणस्थ, रौद्र, दुःख भंजन ॥
सौरी, मन्द शनी दश नामा । भानु पुत्र पूजहिं सब कामा ॥
जापर प्रभु प्रसन्न हवैं जाहीं । रंकहुं राव करैं क्षण माहीं ॥
पर्वतहू तृण होइ निहारत । तृणहू को पर्वत करि डारत ॥
राज मिलत वन रामहिं दीन्हयो । कैकेइहुँ की मति हरि लीन्हयो ॥
वनहुं में मृग कपट दिखाई । मातु जानकी गई चुराई ॥
लषणहिं शक्ति विकल करिडारा । मचिगा दल में हाहाकारा ॥
रावण की गति-मति बौराई । रामचन्द्र सों बैर बढ़ाई ॥
दियो कीट करि कंचन लंका । बजि बजरंग वीर की डंका ॥
नृप विक्रम पर तुहि पगु धारा । चित्र मयूर निगलि गै हारा ॥
हार नौलखा लाग्यो चोरी । हाथ पैर डरवायो तोरी ॥
भारी दशा निकृष्ट दिखायो । तेलहिं घर कोल्हू चलवायो ॥
विनय राग दीपक महँ कीन्हयों । तब प्रसन्न प्रभु ह्वै सुख दीन्हयों ॥
हरिश्चन्द्र नृप नारि बिकानी । आपहुं भरे डोम घर पानी ॥
तैसे नल पर दशा सिरानी । भूंजी-मीन कूद गई पानी ॥
श्री शंकरहिं गह्यो जब जाई । पारवती को सती कराई ॥
तनिक विकलोकत ही करि रीसा । नभ उड़ि गतो गौरिसुत सीसा ॥
पाण्डव पर भै दशा तुम्हारी । बची द्रोपदी होति उधारी ॥
कौरव के भी गति मति मारयो । युद्ध महाभारत करि डारयो ॥
रवि कहँ मुख महँ धरि तत्काला । लेकर कूदि परयो पाताला ॥
शेष देव-लखि विनती लाई । रवि को मुख ते दियो छुड़ाई ॥
वाहन प्रभु के सात सुजाना । जग दिग्गज गर्दभ मृग स्वाना ॥
जम्बुक सिह आदि नख धारी । सो फल ज्योतिष कहत पुकारी ॥
गज वाहन लक्ष्मी गृह आवैं । हय ते सुख सम्पत्ति उपजावै ॥
गर्दभ हानि करै बहु काजा । सिह सिद्धकर राज समाजा ॥
जम्बुक बुद्धि नष्ट कर डारै । मृग दे कष्ट प्राण संहारै ॥
जब आवहिं स्वान सवारी । चोरी आदि होय डर भारी ॥
तैसहि चारि चरण यह नामा । स्वर्ण लौह चाँदी अरु तामा ॥
लौह चरण पर जब प्रभु आवैं । धन जन सम्पत्ति नष्ट करावैं ॥
समता ताम्र रजत शुभकारी । स्वर्ण सर्वसुख मंगल भारी ॥
जो यह शनि चरित्र नित गावै । कबहुं न दशा निकृष्ट सतावै ॥
अद्भुत नाथ दिखावैं लीला । करैं शत्रु के नशि बलि ढीला ॥
जो पण्डित सुयोग्य बुलवाई । विधिवत शनि ग्रह शांति कराई ॥
पीपल जल शनि दिवस चढ़ावत । दीप दान दै बहु सुख पावत ॥
कहत राम सुन्दर प्रभु दासा । शनि सुमिरत सुख होत प्रकाशा ॥
॥ दोहा ॥
Rain Alert: आईएमडी ने इन राज्यों के जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Raksha Bandhan 2022: इस राज्य में बहनें, भाइयों को देती हैं मरने का श्राप, जानें अनोखी परंपरा
- 30 सितम्बर तक 18-59 आयु वर्ग में एहतियाती डोज की सुविधा निःशुल्क
- आये दिन फुंकते हैं ट्रांसफार्मर, कस्बा वासियों को नहीं मिल पा रही विद्युत आपूर्ति, नगर वासियों में गहरा रोष
- Ola Electric Car : शानदार लुक के साथ 15 अगस्त को लॉन्च होगी ओला की पहली इलेक्ट्रॉनिक कार
- Mega Camp : मेगा कैंप में लगाए गए निःशुल्क एहतियाती डोज
- T20I World Cup final : ताहलिया मैकग्राथ ने16 पारियों में सिर्फ एक बार 25 पार किए हैं और उसका औसत 10 से अधिक