शरद पवार ने BJP के खिलाफ दिया बड़ा बयान, लोगों को मजहब के हिसाब से बांट रही सरकार

img

उत्तर प्रदेश ॥ महाराष्ट्र में सरकार बनाने में सफल होने के बाद राकांपा अध्यक्ष शरद पवार अब उत्तर प्रदेश में पार्टी को खड़ा करने की कवायद में जुट गये हैं। प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि देश में अलग तरह का माहौल है। जिनके हाथ में हुकूमत है, उन्होंने आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया। देश के इतिहास में उत्तर प्रदेश का अलग स्थान है। स्वतंत्रता आंदोलन में काफी बड़ा योगदान है।

सबसे अधिक नेता यूपी से पैदा हुए। देश की जो स्थिति है, उत्तर प्रदेश उसका बड़ा भाग है। यूपी में देश को सही रास्ते पर लाने की क्षमता है। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पर पवार ने कहा कि राम मंदिर बनता है, हम इसे स्वीकार करते हैं। जैसे मंदिर के लिए ट्रस्ट बना, वैसे ही मस्जिद के लिए भी बनायें। देश सबका है और सरकार सबकी, सभी मजहब वालों की है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बीते 5 वर्ष में हर क्षेत्र में बेरोजगारी बढ़ी। बेरोजगारी रहेगी तो मुल्क में शांति कैसे रहेगी। आज का नौजवान रोजी रोटी के लिए दूसरे राज्यों का रूख करता है, ये स्थिति ठीक नहीं है। सरकार जवाब दे कि बेरोजगारी कैसे जाएगी। राकांपा प्रमुख ने कहा कि BJP एक के बाद राज्यों में चुनाव हारती गयी, चाहे मध्य प्रदेश हो, राजस्थान हो या दिल्ली।

दिल्ली में BJP ने पूरी ताकत झोंक दी थी। पीएम मोदी और होम मिनिस्टर अमित शाह भी जुटे। BJP नेताओं की डयूटी लगायी गयी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्री लगाये गये। लेकिन दिल्ली की जनता ने दिखाया कि देश में बदलाव की शुरूआत हुई है।

पढ़िए-कांग्रेस में बगावत के सुर, पार्टी नेत्री ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से अलग पार्टी बनाने की मांग की!

उन्होंने कहा कि 2004 में जब मैं कृषि मंत्री बना तो शपथ के पहले ही दिन एक फाइल मेरे सामने आयी। उसमें था कि देश के पास गेहूं नहीं है और आयात करना होगा। यह जानकर बहुत दःरूख हुआ। इतना बडा देश और हमें अमेरिका, ब्राजील या आस्ट्रेलिया से गेहूं खरीदने की नौबत आये। फाइल दूर रख दी। अगले दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का फोन आया कि गोदामों में अनाज काफी कम है।

जितनी जल्दी सम्भव हो, इंतजाम किया जाए। मैंने अपने मन के खिलाफ विदेश से गेहूं मंगाया। तभी तय किया कि स्थिति में बदलाव लाना है। 2014 में मैंने कृषि मंत्री का पद छोड़ा तो खुशी इस बात की थी कि 2004 में आयात किया था लेकिन 2014 में जब छोडा तो भारत दुनिया के देशों को अनाज भेजने वाला देश बन गया। भारत ने पहले नंबर पर चावल पैदा किया और निर्यात किया।

दूसरे नंबर पर गेहूं पैदा किया और निर्यात किया। चीनी का निर्यात किया। पवार ने कहा कि आज किसान आत्महत्या करने पर मजबूत हो रहे हैं। खाद और तेल के दाम बढ रहे हैं। बैंकों और साहूकारों का पैसा वापस नहीं कर पाने की स्थिति में बेइज्जती से बचने के लिए कभी कभी किसान आत्महत्या कर लेते हैं। यह देश का दुर्भाग्य है।

Related News