img

कई फिल्मों में ऐसे लोगों को देखा है जो एक झटके में करोड़पति बन गए। असल जिंदगी में ऐसा कम ही होता है, पर एक पाकिस्तानी मछुआरे के लिए ये सच साबित हुआ। वर्षों से रोजाना मछली पकड़ रहे एक मछुआरे के साथ अचानक क्या हुआ, जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी।

ये कहानी पाकिस्तान के कराची में रहने वाले पेशे से मछुआरे हाजी बलूच के इर्द-गिर्द घूमती है। हाजी बलूच कराची के एक बेहद साधारण गांव इब्राहिम हैदरी के रहने वाले हैं। हाल ही में एक दिन मछली पकड़ते वक्त उनके हाथ एक ऐसी मछली लग गई जिसने उनकी लाइफ पूरी तरह से बदल दी। गरीबी में जिंदगी गुजारने वाले हाजी बलूच अचानक करोड़पति बन गए।

जानकारी के अनुसार, हाजी बलूच और उनकी टीम को मिली सोवा मछली। इस जीव की नीलामी शुक्रवार सवेरे कराची हार्बर पोर्ट पर हुई. नीलामी में उन्हें 70 मिलियन पाकिस्तानी रुपए की भारी रकम मिली। भारतीय मुद्रा में यह रकम 2.05 करोड़ रुपये है।

क्या है इस मछली की खूबी

मछुआरे ने बताया कि वो और उनकी टीम मिलकर दस हजार मछलियाँ पकड़ने में सफल रहे। उन्हें हर मछली के लिए करीब 70 लाख पाकिस्तानी रुपये मिले. सोवा मछली एक बड़ी प्रजाति है। यह मछली आकार में डेढ़ मीटर तक बढ़ती है और इसका वजन 20 से 40 किलोग्राम तक होता है। इसका इस्तेमाल दवाइयों में किया जाता है और चूंकि ये मछली दुर्लभ है इसलिए इसकी कीमत ज्यादा है। 

--Advertisement--