ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी पर कसा शिकंजा, भाई समेत…

img
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में  विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और उनके भाई भाजपा नेता सौमेंदु अधिकारी पर चक्रवात यास के बाद राहत सामग्री चोरी करने का आरोप लगाया गया है।  दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है।
mamata and subhendu
आरोप है कि  दोनों भाईयों ने कांथी नगर पालिका से राहत सामग्री चोरी की है। तृणमूल शासित कांथी नगरपालिका  प्रशासक मंडली के सदस्य रत्नदीप मान्ना ने दोनों भाईयों के खिलाफ  प्राथमिकी दर्ज कराई है। रविवार को कांथी थाने में दर्ज एफआईआर की कॉपी सामने आई है। एक जून को कांथी थाने में अधिकारी भाईयों के खिलाफ  एफआईआर दर्ज कराया गया था।  उल्लेखनीय है कि सौमेंदु अधिकारी कांथी नगर पालिका के अध्यक्ष रह चुके हैं।

अधिकारी परिवार ने अभी तक आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की

आरोप है कि शुभेंदु अधिकारी और उनके भाई सौमेंदु अधिकारी के निर्देश पर कांथी नगर पालिका से राहत सामग्री हटाई गई थी।
राज्य सरकार की ओर से चक्रवात  पीडितों को वितरित करने के लिए दिये गये   करीब एक लाख रुपये मूल्य  के तिरपाल कथित तौर पर  अधिकारी भाइयों के निर्देश पर नगर पालिका के गोदाम से गायब कर दिया गया। हालांकि अधिकारी परिवार ने अभी तक आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
Related News