img

बहुत से लोग सांपों से डरते है। कुछ पौधे साँपों को आकर्षित करते हैं, तो कुछ पौंधो को देख कर भाग भी जाते हैं। अगर आपके घर में सांप आते हैं तो आप घर के बाहर कुछ पौधे लगा सकते हैं।

घर के बाहर सर्पगंधा का पेड़ लगाने से सांप आसपास नहीं घूमेंगे। मुगवॉर्ट पौधा भी एक बारहमासी है। इसकी गंध से सांप आकर्षित नहीं होते। साँप लहसुन के पौधों से दूर रहना पसंद करते हैं। अगर आप घर में प्याज का पेड़ लगाएंगे तो सांप घर नहीं आएंगे। नींबू के पेड़ में तेज गंध होती है, जो सांपों को दूर रखती है।

आपको बता दें कि हर जन्तु की तरह सांप भी अपने जाने पहचाने दुश्मन नेवले के अलावा अपने से बड़े हर जीव से डरता है और उससे दूर भागता है।

सांप को घर से भगाने के लिए सबसे शानदार उपाय होता है, मुख्य द्वार की जगह को छोड़कर घर में फिनाइल का छिड़काव कर दें। इसकी जगह पर आप विनेगर या मिट्टी का तेल भी स्प्रे कर सकते हैं। ऐसा करने से इसकी तेज गंध सांप सहन नहीं कर पाते हैं और खुद ही घर से बाहर निकल जाते हैं।

 

 

--Advertisement--