Solar Eclipse 2022: इस डेट को लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण, जानिए सूतक कल मान्य होगा या नहीं

img

हर साल सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण जरूर लगता है। इस वर्ष यानी साल 2022 में भी दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगेगा जबकि दूसरा सूर्य ग्रहण साल के आखिर में 25 अक्टूबर को लगेगा। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस साल 30 अप्रैल को लगने वाला पहला सूर्य ग्रहण आंशिक ग्रहण होगा। यह हर जगह नहीं दिखाया देगा। ये सूर्य ग्रहण सिर्फ दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में नजर आएगा। भारत में साल का पहला सूर्य ग्रहण नहीं दिखाया देगा। ऐसे में भारत में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

Solar Eclipse 2022

सूर्य ग्रहण का समय

बताया जा रहा है कि साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को रात 12 बजकर 15 मिनट से शुरू हो जायेगा और सुबह 4 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। भारत में इस ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं देखने को मिलेगा।

कब लगेगा दूसरा सूर्य ग्रहण?

साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर दिन मंगलवार को 16:29 बजे से लगेगा जो 17:42 पर खत्म होगा। वैज्ञानिकों की माने तो इस ग्रहण को भारत के कुछ हिस्सों में भी देखा जा सकेगा। ऐसे में भारत में ग्रहण का धार्मिक प्रभाव व सूतक काल मान्य नहीं होगा। अधिकाशतः ये ग्रहण यूरोप, अफ्रीका महाद्वीप के उत्तरी पूर्वी भाग, एशिया के दक्षिण-पश्चिमी भाग और अटलांटिक में ही दिखाई देगा।

ग्रहण के वक्त क्या करें

1- ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि ग्रहण शुरू होने से पहले खुद को शुद्ध कर लें। ग्रहण से पूर्व स्नान आदि कर लेना शुभ होता है।
2- ग्रहण काल में अपने इष्ट देव या देवी की आराधना करनी चाहिए।
3. सूर्य ग्रहण में दान करना बेहद शुभ होता है। ग्रहण खत्म होने के बाद घर में गंगा जल का छिड़काव कर देना चाहिए।
4. ग्रहण समाप्त होने के बाद एक बार फिर स्नान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करना शुभ फलदायी होता है।
5. ग्रहण काल के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता डाल देना चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से उन पर ग्रहण का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता।

Related News