img

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच गठंधन 11 दिसंबर को आनेवाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे की घोषणा के बाद किया जा सकता है। पूरे मामले से वाकिफ बीएसपी सूत्र ने इस बात की जानकारी दी है।

गठबंधन

बीएसपी सुप्रीम मायावती ने छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) या कांग्रेस के साथ किसी तरह के संभावित गठबंधन से इनकार किया है। उन्होंने कहा- “छत्तीसगड़ में बीएसपी-जेसीसी गठबंधन पूर्ण बहुमत हासिल करेगा।”

अपना नाम न बताने की शर्त पर बीएसपी नेता ने कांग्रेस और बीजेपी को गरीब और दलित विरोधी बताते हुए कहा- “बहनजी (मायावती) ने यह साफ कर दिया है कि बीएसपी चुनाव राज्यों और लोकसभा चुनाव में दो पार्टियों के साथ किसी तरह का गठबंधन नहीं करेगी।”

बीएसपी सूत्र ने बताया- सीटों के बंटवारे पर एसपी और बीएसपी के बीच बात चल रही है। उन्होंने आगे बताया कि पाच चुनाव राज्य- छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में परिणाम आने के बाद गठबंधन अपने स्वरूप ले सकता है।

मायावती ने राज्य ईकाई के अपने पार्टी पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि वह उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में बैठक करें और सपा-बसपा गठबंधन के बारे में पार्टी कैडर से फीडबैक लेकर उन्हें दें।