Sri Lankan Ambassador ने की भारत की प्रशंसा, कहा-चीन “करीबी दोस्त” है लेकिन भारत “हमारा भाई” है

img

नई दिल्ली। भारत में श्रीलंका के राजदूत (Sri Lankan Ambassador) पद पर तैनात अशोक मिलिंडा मोरागोडा ने सोमवार को महिंदा राजपक्षे की उस टिप्पणी का हवाला दिया जिसमें राजपक्षे हमेशा कहा करते थे कि “चीन श्रीलंका का करीबी दोस्त है लेकिन भारत हमारे भाई-बहन की तरह है।” मोरागोदा ने भारत-श्रीलंके के बीच संबंधों को “खास” बताया और कहा कि “भारत के सुरक्षा हित हमारे अपने सुरक्षा हित हैं।” मिलिंदा मोरागोडा ने उक्त बातें एक बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा ” राजपक्षे हमेशा कहा करते थे कि चीन एक बहुत करीबी दोस्त है लेकिन भारत हमारा भाई-बहन है….एक परिवार में आपके मतभेद हो सकते हैं लेकिन आखिरकार वह परिवार ही है।’

मोरागोडा (Sri Lankan Ambassador) ने बातचीत को बढ़ते हुए आगे कहा, रामायण से लेकर आज बौद्धवाद तक, श्रीलंका और भारत के लंबे ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। सीता और संघमिट्टा ने दोनों देशों के बीच पुल का काम किया है। हमारे संबंध बेहद खास हैं, इसमें उतार-चढ़ाव होंगे, यह संबंध ज़ाहिर तौर पर हमेशा एक समान नहीं हैं लेकिन ख़ास हैं।’ श्रीलंका के सबसे बुरे आर्थिक संकट के समय में भारत की तरफ से किए गए मदद के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए श्रीलंकाई राजदूत ने कहा कि वो भारत के सहयोग के लिए कृतज्ञ हैं। मोरगोडा ने कहा “जब कोई भी देश हमारी मदद नहीं कर रहा था, तब भारत ने हमें मदद दी। उन्होंने कहा, भारत ने हमें सिर्फ वित्तीय मदद नहीं दी बल्कि आईएमएफ और दूसरे विकास से जुड़े साथियों से बात की और उन्हें मदद देने के लिए प्रोत्साहित किया।”(Sri Lankan Ambassador)

बता दे कि भारत इस साल की शुरुआत से श्रीलंका को 3.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर की मदद दे चुका है, जिसमें कर्ज, करेंसी स्वैपिंग और श्रीलंका के कर्ज की पेमेंट टालना आदि चीजें शामिल हैं। पिछले महीने चीनी शोधकर्ता ज़हाज़ ‘युआन वांग 5’ को हंबनटोटा बंदरगाह पर आने देने के निर्णय को लेकर किये गए एक सवाल का जवाब देते हुए राजदूत ने कहा कि वो फैसला “आधिकारिक स्तर पर” तब लिया गया था जब देश में अस्थिरता का दौर था और राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़ कर जा रहे थे। भारत के सुरक्षा हित हमारे अपने सुरक्षा हित हैं, हम इसे कभी कम नहीं कर सकते। (Sri Lankan Ambassador)

Sapna Choudhary: रिहाई के बाद भी खत्म नहीं हो रही सपना की मुश्किलें, ये है पूरा मामला

Pauline Jessica Death: पंखे से लटकी मिलीं तमिल एक्ट्रेस, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Related News