img

पाकिस्तान में अब दहशतगर्द नजर नहीं आते। भारत में निरंतर आतंकी हमलों को अंजाम देने वाले लश्कर-ए-तैयबा के एक पूर्व कमांडर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस कमांडर का नाम अकरम खान उर्फ ​​अकरम गाजी है और वह 2018 से 2020 तक भारत में हमले के लिए आतंकियों की भर्ती कर रहा था। वह भारत के विरूद्ध दहशत फैलाने का भी काम करते थे।

गाजी की गुरुवार को पाकिस्तान के बाजौर में हत्या कर दी गई। अकरम सेना के शीर्ष कमांडरों में से एक थे। वह कई वर्षों तक भारत विरोधी गतिविधियों में भी शामिल था।

ये पहली बार नहीं है कि पाकिस्तान में आतंकियों को इस तरह से निशाना बनाया गया है। इससे पहले मुफ्ती कैसर फारूक, खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़, इजाज अहमद अहंगर, बशीर अहमद पीर जैसे कई दहशतगर्दों को भी अज्ञात हमलावर मार चुके हैं। जम्मू-कश्मीर के सुजवान में 2018 में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड ख्वाजा शाहिद का रविवार को अपहरण कर लिया गया। उनका क्षत-विक्षत शव पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास मिला था।

बीते महीने भारत का एक और मोस्ट वांटेड आतंकवादी शाहिद लतीफ़ पाकिस्तान में मारा गया था। लतीफ़ की सियालकोट में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। लतीफ 2016 में पठान कोट वायुसेना स्टेशन पर हुए हमले का मास्टरमाइंड था।

--Advertisement--