समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम करन निर्मल पहुंचे बस्ती, हुआ स्वागत

img

ब्रह्मानंद शर्मा

बस्ती। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की आरक्षण घोषित होते ही सभी दल अपने रणनीति के तहत कार्य करना शुरू कर दिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय आवाहन पर आज समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामकरन निर्मल बस्ती पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Socialist Lohia Corps

मनमानी कर रहा है पुलिस प्रशासन

उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला, उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन जो मन कहे वही कर रही है। अब पंचायती चुनाव को लेकर सियासी जंग छिड़ गए हैं प्रदेश अध्यक्ष जी ने बताया पंचायती चुनाव के साथ-साथ हमारी पार्टी 2022 के चुनाव की तैयारी जोरों शोरों के साथ शुरू कर दी है।

Related News