img

यूपी के जिले आगरा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। कभी करोड़पतियों में गिने जाने वाले परिवार की 87 वर्षीय महिला को आज वृद्धाश्रम में रहना पड़ रहा है। महिला के चार बेटे हैं और चारों के पास करोड़ों की प्रापर्टी है। इसके बावजूद बुढ़िया को कई महीनों तक चक्कर लगाना पड़ता था। उनके बच्चे और बहू उस मां को रखने को तैयार नहीं हैं।

इस बुढ़िया का नाम विद्या देवी है और ये आगरा के जाने माने नेत्र चिकित्सालय के संस्थापक गोपीचंद अग्रवाल की पत्नी हैं. गोपीचंद की गिनती शहर के करोड़पतियों में होती थी। विद्या देवी अपने चार बच्चों के साथ एक आलीशान घर में रहती थी। उन्होंने चारों बच्चों की परवरिश की और उन सभी की शादी करा दी। 13 साल पहले गोपीचंद अग्रवाल का निधन हो गया और धीरे-धीरे विद्या देवी की जिंदगी भी बदलने लगी। बच्चों ने संपत्ति साझा की मगर बूढ़ी मां को कुछ नहीं मिला।

घर से निकाल दिया

विद्या देवी कुछ दिन बड़े बेटे के पास रहीं, मगर उन्हें लगातार बहू के ताने सुनने पड़ते थे। इसलिए वह अपने दूसरे बेटे के साथ रहने लगी। इसके बाद वह तीसरे और चौथे बच्चे के साथ रहने लगी। किसी ने कहा कि कपड़े से बदबू आ रही है तो किसी ने कहा कि इसे यमुना में फेंक दो। इसके बाद भी विद्या देवी घर से बाहर नहीं निकली तो लड़के ने बूढ़ी मां को मारपीट कर घर से निकाल दिया।

वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर

विद्यादेवी की रिश्तेदार अग्रवाल महिला मंच की अध्यक्ष शशि गोयल को जैसे ही इस बात की खबर हुई उन्होंने विद्यादेवी के बच्चों को समझाने का प्रयास किया. मगर इसका कोई फायदा नहीं हुआ। फिर 19 दिसंबर को शशि गोयल विद्या देवी को रामलाल वृद्धाश्रम ले आए। अब विद्या देवी वृद्धाश्रम में रह रही हैं। आश्रम प्रबंधक ने बताया कि आश्रम में बुजुर्ग विद्यादेवी का पूरा ख्याल रखा जा रहा है.

--Advertisement--