इस बात का फायदा उठाकर देवर ने भाभी को बनाया हवस का शिकार, पति से आ चुकी थी तंग

img

नई दिल्ली॥ नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-45 में रहने वाली एक महिला पति के उत्पीड़न से तंग चल रही थी। जब उसने अपने देवर को समस्या बताते हुए उससे मदद मांगी तो देवर ने भी मदद करने के बदले उसके साथ बलात्कार किया और अपने भाई का ही साथ दिया।

महिला का आरोप है कि थाने में भी उसकी सुनवाई नहीं हुई है। अब कोर्ट के आदेश पर इस मामले में पति और देवर सहित 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में सेक्टर-45 निवासी महिला की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि उसका पति शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट करता था और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार करता था। उसके उत्पीड़न से तंग होकर उसने अपने देवर विशाल को सारा मामला बताते हुए सहायता मांगी।

देवर ने सहायता करने की बात कहते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने पति और देवर के साथ ही ससुर विजय और परिवार की दो महिलाओं पर भी दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ये मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी युवक और युवती की तलाश की जा रही है। जांच के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।

पढ़िए- चीन हिंदुस्तान के खिलाफ रच रहा बड़ी साजिश, रक्षा मंत्रालय ने किया खुलासा

Related News