पूर्व राष्ट्रपति अबदुल कलाम के जन्म दिवस पर तालीमी बेदारी ने किया एपीजे को इस तरह किया याद

img

तालीमी बेदरी संस्था ने पूर्व राष्ट्रपति अबदुल कलाम के जन्म दिवस के मौके पर एक कांफ्रेंस का आयोजन किया। कांफ्रेंस का आयोजन गोमती नगर स्थित संस्था के हेडक्वार्टर पर किया गया। काफ्रेंस में मौजूदा शिक्षा व्यव्स्था के साथ-साथ शिक्षा से जुड़े दूसरे अहम पहलूओं पर वक्ताओं ने बताया।

apj abdul kalam

कोविड नियमों के तहत इस कार्यक्रम को छोटे स्तर पर किया गया और लाकडाउन के नियमों का पालन किया गया। कार्यक्रम में सस्था से जड़े कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त आमजन की सहभगिता उल्लेखीनय रही।

वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि भले ही डा कलाम हमारे बीच न हो लेकिन उनके द्वारा दी गयी शिक्षा को ग्रहण कर न सिर्फ हम अपने जीवन स्तर पर में सुधार ला सकते है बल्कि दूसरों के जीवन को भी सही दिशा दे सकते हैं।

तालीमी बेदारी के अध्यक्ष ने बोलते हुए कहा कि डा कलाम की शिक्षाएं जीवन के हर पहलू में प्रसागिंग है। हम सब को सबसे पहले शिक्षा से जुड़ना चाहिए। अगर हम शिक्षित हो गये तो फिर दुनिया की कोई ताकत में कामयाब होने से नहीं रोक सकती।

Related News