img

टैरो राशिफल : 05 नवंबर 2018 दिन- सोमवार, आपका दिन शुभ हो !

टैरो राशिफल

मेष:
आपका कार्य कौशल देखने लायक होगा। नई-नई योजनाओं के क्रियान्वन पर ध्यान केंद्रित रहेंगा। बेहतर निवेश के लिए तुरंत कदम उठाएं।

वृषभ:

आपकी ऊर्जा, करिश्मा, प्रभावशीलता इस समय शीर्ष स्तर पर बने हुए हैं। उदर विकार, पित्त विकार या ब्लड प्रेशर परेशान कर सकता है।

मिथुन:
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निरंतर भागदौड़ की स्थितियां बार-बार आएंगी। आध्यात्मिक बने रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

कर्क:
आप उर्जा से भरे रहेंगे और कुछ नए साहसिक कदम उठाएंगे। लोकप्रियता में वृद्धि होगी, इससे विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा।

सिंह:

आप आत्मसुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी से संबंधों में कटुता आ सकती है, जिस कारण मन परेशान हो सकता है।

कन्या:
इस समय मकान और जमीन के सौंदों से भी अच्छे मुनाफे की संभावना दिखाई दे रही है। व्यवसाय और नौकरी दोनो में उन्नति के द्वार खुलेंगे।

तुला:
आप काम-काज को अत्यंत युक्ति संगत व सुचारु करेंगे। कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं।

वृश्चिक:

घर, गृहस्‍थी, दाम्‍पत्‍य से संबंधित मामलों का तनाव भी ठीक होगा। नवीन कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा।

धनु:
मानसिक तनाव भी कुछ कम होगा। संतान से संबंधित समस्‍याएं भी काफी कम हो जाएंगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा।

मकर:
भाग्‍य और धर्म आदि बातों पर ध्‍यान केंद्रित होगा। आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। लोकप्रियता बुलंदियों पर होंगी।

कुंभ:
खर्च के मुद्दों पर ध्‍यान केंद्रित करना होगा। शीत प्रकृति के रोग, ज्वर आदि से पीड़ित हो सकते हैं। खान-पान की अनियमितता से बचना चाहिए।

मीन:
भाई-बहन, बंधु-बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे। आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का मन बनेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से माह कष्टप्रद रहेगा।