img

सिक्किम के चुंगथांग में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के चलते फंसे करीबन 3,500 पर्यटकों को भारतीय सेना ने बचाया। इन पर्यटकों में कुछ छात्र भी हैं। भारी बारिश के कारण इस क्षेत्र में सड़क बह जाने के कारण पर्यटक फंस गए।

भारी बारिश और खतरनाक मौसम के बावजूद भारतीय सेना, त्रिशक्ति कैर और बीआरओ के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। चुंगथांग में बारिश के कारण अचानक आई बाढ़। नतीजतन, चुंगथांग की ओर जाने वाली सड़क बह गई। जवानों ने एक अस्थायी पुल बनाने और पर्यटकों को बाहर निकालने के लिए रात भर मेहनत की।

आपको बता दें कि भारतीय सेना और सीमा सड़क संगठन के कर्मी बारिश और खराब मौसम में पर्यटकों को बचाने के लिए पूरी रात जागते रहे और एक अस्थाई क्रॉसिंग बनाई। टेंट लगाए गए हैं और चिकित्सा सहायता के लिए चौकियां बनाई गई हैं।

--Advertisement--