US-ईरान तनाव के बीच अमेरिका के इस ठिकाने पर हुआ आतंकी हमला

img

नई दिल्ली॥ केन्या देश के लामू काउंटी में एक अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर बड़ा हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि आतंकी संगठन (अल-शबाबः ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। एक सरकारी अफसर और सशस्त्र समूह ने इस बात की पुष्टि की है। लामू काउंटी के आयुक्त इरुंगु मेखारिया ने बताया कि एक अटैक हुआ है। दोनों पक्षों की ओर से अभी फायरिंग जारी है। शुरुआती खबर में बताया जा रहा है कि ये हमला बहु़त सारी योजनाओं के साथ किया गया है।

हमले के स्थान से बहुत धुंआ निकलते हुए देखा जा रहा है। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हमले में कितने लोग मारे गए हैं और कितने जख्मी हुए हैं। अमेरिकी आर्मी ने इस ठिकाने पर वर्ष 2017 से कार्य करना शुरू किया था। इसके जरिये वह केन्या को सीमा सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी अभियान में सहायता करता है। 26 अगस्त 2019 को ये स्थायी अमेरिकी ठिकाना बन गया था।

आतंकी संगठन ने एक बयान में बताया कि मुजाहिदीन के लड़ाकों ने गुप्त रूप से दुश्मन की सीमाओं में प्रवेश किया। सैन्य अड्डे को सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया गया है और इस बेस के एक हिस्से पर प्रभावी नियंत्रण कर लिया है। संगठन का दावा है कि उसने अमेरिकी हथियारों के ठिकाने में भारी तबाही मचाकर उसे खत्म कर दिया है। सशस्त्र संगठन ने कहा कि छापे में अमेरिकी और केन्याई सैनिकों को गंभीर नुकसान हुआ है। हालांकि, इसका कोई सबूत संगठन की ओर से नहीं दिया गया है।

पढ़िए-सुलेमानी की मौत पर हिंदुस्तान से बोला अमेरिका, कहा- पाकिस्तान को…

आपको बता दें कि अल-शबाब को सालों पहले सोमाली राजधानी मोगादिशु और अन्य क्षेत्रों में अपने ठिकानों से उखाड़ फेंके जाने के बावजूद घातक बम धमाकों और बंदूक हमलों के अभियान को जारी रखा है। ये समूह केन्या में भी हमले करता है, जिसने अपने हजारों सैनिकों को अल-शबाब से लड़ने के लिए सोमालिया में भेजा था।

Related News