दूल्हे को वरमाला नहीं पहना पा रही थी दुल्हन, फिर लड़के ने किया ये काम की बन गयी बात

img

भारतीय शादियों में अगर हंसी मजाक न हो तो मजा नहीं आता। हंसी मजाक से ही तो शादियों में रौनक आती है। शादी के मौके पर दूल्हा-दुल्हन और उनके रिश्तेदार खूब एन्जॉय करते हैं। शादी में जयमाला का कार्यक्रम काफी मजेदार होता है।

INDIAN WEADING

अक्सर आपने देखा होगा कि वरमाला के समय दूल्हे के दोस्त उसे गोद में उठा लेते हैं ताकि दुल्हन आसानी से उसके गले में वरमाला न डाल पाए लेकिन आज हम आपको एक ऐसे दूल्हे से मिलाएंगे जिसे उसके दोस्तों ने तो उसे गोद में नहीं उठाया लेकिन फिर भी दुल्हन उसे वरमाला नहीं पहना पा रही थी। दरअसल दूल्हे की हाइट काफी थी जबकि दुल्हन छोटी थी। लंबे दूल्हे और छोटी दुल्हन की ये जोड़ी देखने में बड़ी प्यारी लग रही थी।

INDIAN MARRIAG

दुल्हन बार-बार दूल्हे को वरमाला पहनाने की कोशिश करती है उसे सफलता नहीं मिलती है। दुल्हन को इस तरह परेशान होता देख दूल्हा कुछ ऐसा करता है जो सभी का दिल जीत लेता है। दरअसल, दूल्हा, दुल्हन के सामने घुटने के बल बैठ जाता है और दुल्हन आसानी से उसके गले में माला डाल देती है। यह पूरा नजारा देखने में बड़ा ही प्यारा लगता है।अब दूल्हे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

वीडियो पर अच्छे-अच्छे कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ‘बहुत ही प्यारा वीडियो है।’ वहीं एक अन्य ने लिखा ‘दूल्हे ने अपनी दुल्हन के लिए जो किया वह करने की हिम्मत बहुत कम लड़कों में होती है।’ फिर एक कमेंट आता है ‘मेरी गर्लफ्रेंड की हाइट भी कम है। अब मैं भी अपनी शादी में ऐसा ही कुछ करूंगा।’ इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अभी तक डेढ़ लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

Related News