अदालत की दिल्ली पुलिस को फटकार, पूछा- क्या JAMA MASJID पाकिस्तान में है?

img

नई दिल्ली॥ Bheem Army के चीफ चंद्रशेखर की जमानत अर्जी पर दिल्ली की 30 हजारी अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने दिल्ली पुलिस की दलीलों पर कढ़ा रुख अपनाते हुए बताया कि आप ऐसे बर्ताव कर रहे हैं जैसे JAMA MASJID पाकिस्तान में हो। दरअसल पुलिस के वकील ने JAMA MASJID के बाहर हुए प्रदर्शन पर प्रश्न उठाए थे जिसके बाद अदालत ने ये टिप्पणी की।

दरियागंज में हुए नागरिकता कानून प्रदर्शनों पर अदालत ने दिल्ली पुलिस से कहा- किस LAW में लिखा है कि किसी धार्मिक स्थान के बाहर प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है। लोग जहां चाहें शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर सकते हैं। JAMA MASJID पाकिस्तान में नहीं है कि जहां प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जा सकती। और शांतिपूर्ण प्रदर्शन तो पाकिस्तान में भी होते हैं।

इस मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से आए वकील ने Bheem Army के अध्यक्ष चंद्रशेखर पर बेतूका बयान देने के आरोप लगाए। इस पर कोर्ट ने पूछा कि इस तरह के मामलों में कानून क्या कहता है और आपने अभी तक क्या कार्रवाई की है।

पुलिस के वकील ने बताया कि ड्रोन फुटेज में स्पष्ट नजर आ रहा है कि चंद्रशेखर भड़काने वाले भाषण दे रहे हैं। दूसरी ओर चंद्रशेखर के वकील ने कहा कि Bheem Army चीफ ने ऐसा कोई भड़काने वाला बयान नहीं दिया है। अदालत ने फिलहाल मामले की सुनवाई बुधवार तक के लिए टाल दी है।

पढ़िए-आतंकियों के साथ DSP ने रची थी बड़ी साजिश, भारत के इस राज्य को दहलाने का बनाया था प्लान

दिल्ली पुलिस ने अपनी प्राथमिकी में इल्जाम लगाया है कि आजाद ने JAMA MASJID में एकत्र भीड़ को भड़काऊ भाषण दिया जिसकी वजह से वह दिल्ली गेट की तरफ बढ़ी। पुलिस ने अदालत से कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। सरकारी कर्मचारियों पर हमला किया गया। जबतक जांच पूरी नहीं हो जाती आरोपियों को जेल में रखा जाए। ये हमला पूर्व नियोजित था। एक कार में आग लगा दी गई, कई लोग घायल हुए। मामले की गहराई से जांच की आवश्यकता है।

Related News