New Year 2022 में पलटेगी इस राशि के जातकों की किस्मत, धन आगमन के खुलेंगे कई रास्ते

img

हर कोई उम्मीद कर करता है कि आने वाला साल (New Year 2022) अच्छा हो। आने वाले साल में उसे किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। कर्क राशि वालों के लिए साल 2022 काफी अच्छा साबित होने वाला है। इस राशि के जातक का धन के मामले में ये साल बेहद शुभ होने वाला है। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि धन के स्वामी सूर्य शुक्र के साथ संयोग कर धन की स्थिति बेहतर करेंगे और कर्क राशि के जातकों को दो तरफ से धन लाभ होगा। हालांकि इस साल शुरू के तीन महीने स्वास्थ्य की समस्या रहेगी लेकिन पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

RASHIFAL - New Year 2022

ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि चन्द्र-मंगल के योग से संतान को भी लाभ मिलेगा। साल आखिर में व्यवसाय में भी सफलता मिलने के योग हैं। रोजमर्रा के व्यवहार और घरेलू बातचीत में भी कुछ परिवर्तन के आसार है। इस साल देव गुरु बृहस्पति कर्क राशि के जातकों को अधिक जवाबदेह और अनुशासित बनाएंगे। साल 2022 के कुछ शुरूआती महीनों को छोड़ दें तो पूरा साल आपके लिए शुभ फल देने वाला साबित होगा।

साल के आरंभ में यानी जनवरी माह में शनि कर्क राशि से सप्तम भाव में होगा। इस वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन जब शनि कुंभ राशि में गोचर करने लगेंगे तो आपके जीवन में आर्थिक तौर पर काफी बदलाव होंगे। अप्रैल से अगस्त माह तक धन का चारों तरफ से धन का आगमन होगा और आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। इस दौरान आपकी कई नई योजनाएं एवं प्रोजेक्ट्स सफल होंगे। इस साल आपके कार खरीदने के योग बन रहे हैं।

साल 2022 आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है. कर्क राशि के जातकों को सोमवार को सफेद रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। साथ ही भोलेनाथ एवं बजरंग बली की पूजा करनी चाहिए। सोमवार का व्रत रखना भी शुभ फल दायी होगा। मंगल इस राशि के लिए परम कारक ग्रह है। ऐसे में मंगल ग्रह को मजबूत करना चाहिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से वृहस्पति की उपासना शुभ फल देने वाली होगी।

भारत में बढ़ रहा Omicron का खतरा, आ गए गए इतने केस, इस राज्य में सबसे अधिक मामले

Related News