सूर्य और मंगल की युति से चमकेगा इन दो राशियों का भाग्य, देखें क्या आपकी राशि भी है इनमें

img

ज्योतिषशास्त्र में कुल नौ ग्रह हैं। इनमें से सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है जबकि मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति का दर्जा दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल और सूर्य की युति को बेहद शुभ माना जाता है। सूर्य आत्मा का कारक ग्रह है। साथ ही यह सिंह राशि के स्वामी है और मेष राशि में यह उच्च होते हैं, जबकि तुला इनकी नीच राशि है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य, गतिशीलता और जीवन शक्ति का कारक ग्रह माना जाता है। वर्तमान समय में सूर्य और मंगल दोनों ही सिंह राशि में विराजमान हैं। सूर्य और मंगल के एक ही राशि में रहने से कुछ राशियों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। किस्मत इन राशियों का पूरा साथ देगी। तो आइए जानते हैं सूर्य और मंगल की युति की राशियों के लिए शुभ फलदायक है।

RASHIFAL

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।
इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा।
नौकरी और व्यापार के लिए समय बेहद शुभ रहेगा।
मिथुन राशि के जातकों के कार्यों की सराहना होगी।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।
दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी।
परिवार से अचानक शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
धन- लाभ होगा जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।
भाई-बहन से सहायता मिल सकती है।
साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में इजाफा होगा।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ परिणाम देने वाला है।
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा।
प्रमोशन या आर्थिक लाभ के भी योग बन रहे हैं।
किसी नए काम की शुरुआत के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहेगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
लेन- देन के लिए समय बेहद शुभ है।
नौकरी और व्यापार के लिए समय अनुकूल है।
मान- सम्मान मिलेगा।
कार्यों में सफलता मिलेगी।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत होगा।

Related News