इन दिनों सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी बच्ची का मजेदार वीडियो धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्ची कोक पी रही है। इस वीडियो की खास बात है कोक पीने के बाद बच्ची का रिएक्शन है। बच्ची के क्यों वीडियो को यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं।
वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि ये बच्ची पहली बार कोक पी रही है। बच्ची ने जैसे ही कोक का पहला घूंट मुंह में लिया वो अजीबोगरीब चेहरे बनाने लगी। बच्ची के इस वीडियो को ट्विटर पर Buitengebieden नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया। इसे अब तक 4 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्ची जिसकी उम्र 4 से 5 साल की होगी वो पहली कोक पी रही है।
Little girl tries Coke for the first time.. pic.twitter.com/FFbB6m16O4
— Buitengebieden (@buitengebieden_) December 19, 2021
बच्ची जैसे ही कोक का पहला घूंट पीती है। कोक के टेस्ट से वह वो अजीबोगरीब एक्सप्रेशन देने लगती है। वो कुछ सेकंड्स तक इसी तरह का एक्सप्रेशन देने के बाद वह मुस्कुराने लगती है। इसके बाद बच्ची को दूसरा घूंट भी पीते देखा जा सकता है। इस वीडियो को जिसने भी साझा किया है उसने कैप्शन दिया है-‘इस छोटी बच्ची ने पहली बार पी कोक।’