OMG!! मोबाइल पर बात करते हुए सांप पर बैठ गई लड़की, फिर ऐसी जगह लिया काट कि…

img

उत्‍तर प्रदेश ॥ यूपी के गोरखपुर जनपद से एक ऐसी घटना सामने आई जो हर किसी को चौंका देगी। दरअसल यहां जब एक लड़की फोन पर अपने पति से बात कर रही थी। इसी दौरान वह वहां मौजूद एक सांप के जोड़े पर बैठ गई।

ये घटना गोरखपुर जनपद के रियांव गांव की है। थाईलैंड में कार्य करने वाले जय सिंह यादव की पत्नी गीता अपने पति से मोबाइल पर बात कर रही थी। सांप पर बैठते ही उसने लड़की को काट लिया और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। सांपों का एक जोड़ा उसके घर में घुस आया था और बेड पर मौजूद था। बेड पर प्रिंटिड बेडशीट बिछी थी।

गीता मोबाइल पर बात करते हुए टहलते हुए कमरे में आई और सांपों को देखे बिना बेड पर बैठ गई। सांपों ने उसे डस लिया और कुछ ही पलों में वह बेहोश हो गई। परिवार के अन्य सदस्य उसे करीबी हॉस्पिटल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घरवालों और पड़ोसी जब महिला के घर लौटे, तो सांप तब भी बेड पर मौजूद थे। आक्रोशित पड़ोसियों ने पीट-पीट कर सांपों को मार डाला।

पढ़िए-जरूरत से ज्यादा बड़ा था होने वाले पति का ये अंग, लड़की ने देखकर शादी से कर दिया मना

Related News