इटली सरकार की शरण में पहुंची हरी आंखों वाली लड़की, इस देश की है रहने वाली

img

रोम। तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान की वो हरी आंखों वाली लड़की ने इटली में शरण ली है। इस लड़की ने कभी नेशनल ज्योग्राफिक के कवर पेज पर छप कर सुर्खियां बंटोरी थी। इस बात की जानकरी इटली सरकार की तरफ से दी गयी है। बताया गया है कि तालिबान के कब्जे के बाद बहुत से अफगानियों को बाहर निकाल दिया गया है जिसमें वो हरी आंखों वाली लड़की ‘शरबत गुल्ला’ भी है। इटली सरकार के कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक शरबत गुल्ला ने इटली सरकार से मदद की पेशकश की थी जिस पर उसे इटली में बसाने का प्रयास किया जा रहा है।

green eyes

गौरतलब है कि हरी आंखों वाली लड़की यानी शरबत गुल्ला की तस्वीर साल 1984 में पहली बार दुनिया के सामने आई थी। एक अफगान शरणार्थी के रूप में गुल्ला की तस्वीर फोटोग्राफर स्टीव मैक्करी ने खींची थी। इसके बाद इस तस्वीर को नेशलन ज्योग्राफिक के कवर पेज पर स्थ दिया गया था। हरी आंखों की वजह से शरबत गुल्ला की तस्वीर लोगों के दिलों दिमाग में बस गयी थी।

साल 2002 में मैक्करी को वह लड़की दोबारा से नजर आयी थी। इसके बाद यह लड़की साल 2014 में फिर से पाकिस्तान में दिखाई दी। इस दौरान वहां के अधिकारियों ने उस पर जाली पहचान पत्र बनाने का आरोप लगाया गया। इस घटना के बाद शरबत गुल्ला अचानक से गायब हो गई और फिर कभी दुनिया के सामने नहीं आई। अब एक बार फिर वह इटली में नजर आयी है।

Related News