लापता शराबी ने खुद के ही तलाशी अभियान में लिया हिस्सा, जब पुलिस को पता चला तो…

img

नई दिल्ली। शराबियों को अक्सर दुत्कार का सामना करना पड़ता है। उन्हें समाज में अच्छी नजरों से नहीं देखा जाता है लेकिन कई बार यह कुछ ऐसी हरकत कर जाते हैं जिससे हर कोई हैरान रह जाता हैं। ऐसे ही एक शराबी का किस्सा इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। किस्सा यह हैं कि 50 वर्षीय बेहान मुतलू एक बार शराब के नशे में लापता हो गए। इसके बाद उन्हें ढूढ़ने के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। हैरानी की बात यह है कि अपने तलाशी अभियान में वह शख्स खुद पुलिस की मदद कर रहा था। बाद में पता चला कि पुलिस किसी और की नहीं बल्कि उसे ही ढूढ़ रही है।

लापता शराबी

रिपोेर्ट के मुताबिक बेहान एक दिन अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। इस बीच वह जंगल में भटक गया था और वह वापस नहीं लौटा। बेहान के खो जाने से उसके साथी चिंतित हो गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद बर्सा क्षेत्र की कई पुलिस टीमों द्वारा खोज और बचाव अभियान चलाया गया।

बेहान के लापता होने की खबर उसके पड़ोस में फैलने के बाद, कई दोस्त और निवासी उसे तेजी से ढूंढने की उम्मीद में खोज दल की मदद करने लगे। रिपोर्ट में बताया गया कि बचाव दल जंगल में बार-बार उसका नाम पुकार रहे थे लेकिन फिर, समूह में किसी ने कहा, “हम किसे ढूंढ रहे हैं? मैं यहां हूं।” यह कहने वाला खुद बेहान थे। जब सभी को पता चला कि जिसे वे ढूंढ रहे हैं वह खुद उनके साथ तलाशी अभियान में जुटे हैं तो सब हैरान रह गए।

Related News