मॉडल ने होटल की 7वीं मंजिल से लगाई छलांग, घटना के पीछे बताई जा रही ये बड़ी वजह

img

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां एक मॉडल ने होटल की छत से कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की। मॉडल का नाम गुनगुन उपाध्याय बताया जा रहा है। वह जोधपुर सिटी की ही रहने वाली है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि शनिवार रात गुनगुन उदयपुर से वापस जोधपुर लौटी थी और रातानाडा इलाके में स्थित एक होटल में रुकी थी। इस दौरान उन्होंने होटल की 7वीं मंजिल से छलांग लगा दी और नीचे खड़ी कार पर जाकर गिरी।

jodhpur model suicide

इस घटना में वह बुरी तरह घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती। पुलिस अब उनके होश में आने का इंतजार कर रही है। बताया जा रहा है कि गुनगुन ने जिस होटल की छत से छलांग लगाई वह जोधपुर शहर के पीडब्ल्यूडी चौराहे पर स्थित है।
बताया जा रहा है कि गुनगुन मॉडलिंग के लिए जोधपुर से उदयपुर गई थी।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि गुनगुन के साथ उदयपुर की होटल में छेड़छाड़ हुई थी जिसकी वजह से उन्होंने छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की उदयपुर से जोधपुर पहुंचते ही गुनगुन ने अपने पिता को फोन कर अपने साथ हुई छेड़छाड़ की जानकारी दी थी। उनके पिता उन्हें रिसीव करने के लिए रेलवे स्टेशन पर खड़े थे लेकिन गुनगुन पिता के साथ ना जाकर होटल पहुंच गई। उन्होंने होटल के काउंटर पर ही बैग रखा और लिफ्ट से 7 वी मंजिल पर स्थित रूफ टॉप पर गई और छलांग लगा दी।

Related News