img

भारत में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। दिन में तेज गर्मी और रात में सर्द हवाओं का सामना कर रहे कई राज्यों में बारिश की संभावनाएं हैं। इसकी जानकारी मौसम विभाग द्वारा दी गई है। एमपी, छत्तीसगढ़, ओडिशा सहित कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इससे पहले भी विदर्भ, झारखंड, हिमाचल, पश्चिम बंगाल समेत कई इलाकों में बारिश देखी जा रही है।

आईएमडी ने रविवार को सूचना दी है कि 21 मार्च तक पश्चिम बंगाल में आंधी तूफान की संभावनाएं हैं। वहीं झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्यप्रदेश में 20 मार्च तक तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं बिहार में 21 मार्च तक इस तरह का मौसम बना रह सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि विदर्भ, पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में 19 मार्च तक ओलावृष्टि के भी आसार हैं। साथ ही ओडिशा और झारखंड में 19 मार्च को ओले गिर सकते हैं। छत्तीसगढ़ और झारखंड में 19 और 20 मार्च को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावनाएं जताई जा रही हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 23 मार्च तक हल्की बारिश हो सकती है।

 

--Advertisement--