इस गांव के लोगों और जानवरों को उठा ले जाते हैं एलियंस, ग्रामीणों ने किया ये अजीबोगरीब दावा

img

दुनिया भर में एलियंस के अस्तित्व को लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं। कुछ लोगों का मानना है की एलियंस धरती पर आते हैं। धरती पर एलियंस  और UFO भी देखें गए हैं। वहीं कुछ लोग हैं कि किसी के पास इसके सबूत नहीं हैं कि एलियंस जैसी कोई चीज है लेकिन आज हम आपको एलियंस से जुड़ी एक ऐसी खबर बताएंगे जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। मेक्सिको के एक गांव के ग्रामीणों ने एलियंस को लेकर एक अजीबोगरीब दावा किया है जिसे सुनकर आप हैरान हों जायेंगे।

aliens

मैक्सिको में स्थित एक गांव में मैक्सिकन जनजाति के लोग रहते हैं। यह गांव अमेरिका के एक रहस्यमयी सैन्य अड्डे के निकट स्थित है। इस गांव के लोगों का दावा किया है कि इस अमेरिकन सैन्य अड्डे पर एलियंस का आना जाना रहता है। उन लोगों का कहना है कि वे लोग एलियन की हरकतों से बेहद परेशान हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के गुप्त आर्मी बेस के निकट स्थित इस गांव में यह जनजाति करीब 60 वर्षों से रह रही है।

मैक्सिको की इस जनजाति का दावा है कि अमेरिका के इस गुप्त सैन्य अड्डे पर एलियंस आते-जाते हैं। उनका कहना है कि एलियंस उनकी गायों को उठा ले जाते हैं और उनके अंगों को काट देते हैं। ग्रामीणों ने कहा वे लोगों एलियंस के हरकतों से परेशान हो चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया कि पहाड़ के आसपास अक्सर UFO नजर आते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें कई बार अजीबोगरीब आवाजें भी सुनाई देती हैं। इसके साथ ही अर्चुलेटा मेसा पर्वत से रोशनी भी निकलती है। स्थानीय लोगों ने तो ये भी दावा किया कि एलियंस ने गांव के कुछ लोगों का अपहरण कर लिया था और उन्हें वह एक अंडरग्राउंड स्थान पर लेकर गए थे। बताया जाता है कि न्यू मैक्सिको के जिकारिला अपाचे नेशन के लोगों के अधिकतर जानवर कथित तौर पर घायल हैं। ग्रामीणों का दवा है कि उन्होंने अंडे के आकार के रहस्यमयी स्पेसक्राफ्ट को भी देखा है।

एक पुलिस डिटेक्टिव के मुताबिक मैक्सिको के डल्से शहर में रहने वाले हर शख्स की इस बात की जानकारी है। उनका कहना है कि हमें भी इसका एहसास है कि वह वहां पर हैं। एक मीडिया रिपोर्ट पर गौर करें तो साल 1970 के दशक के मध्य से एलियन को लेकर अफवाहें उड़नी शुरू हो गई थीं। उस समय अमेरिकी सरकार के एक सुरक्षा अधिकारी ने स्थानीय पुलिस को इसको लेकर अलर्ट रहने का भी निर्देश दिया गया था। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि एक महिला का दावा है कि उसने एक यूएफओ को प्रकाश की किरणों के साथ गाय को उठाते देखा था।

महिला ने बताया कि उस वक्त वह अपने बच्चे के साथ घर की तरफ रही थी। इस घटना को देखने के बाद वह हैरान रह गयी और अपनी कार में कई घंटों तक बैठी रही है। वहीं एक अन्य महिला ने दावा किया कि एक स्पेसक्राफ्ट से उसके बेटे और उसको भी एलियन उठा ले गए थे। इसके बाद उन्होंने कपड़े उतारकर उनकी जांच की गई। महिला ने दावा कि वहां पर उसने एक एक कंटेनर भी देखा था जिसमें कटे इंसानों को रखा गया था।

Related News