साल 2022 में शादी के बंधन बंध सकते हैं इन राशियों के जातक, देखें क्या आपकी राशि भी है इनमें

img

आने वाले नए साल को लेकर हर कोई उत्साहित है। हर कोई आने वाले से काफी उम्मीद लगाए बैठा है। कुछ जातक शादी का इंतजार कर रहे हैं। ज्योतिषचार्यों के मुताबिक आने वाला नया साल 5 राशियों के जातकों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा। इन राशि के जातकों को न सिर्फ अच्छा पार्टनर मिलेगा बल्कि उनका विवाह के अच्छे योग में होगा। ज्योतिष कहते हैं कि जब कुंडली में बृहस्पतिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है, तो शादी के योग बनते हैं। तो आइए जानते हैं आने वाला साल किन राशियों के जातक विवाह बंधन में बंधेगे।

Marriage Horoscope

कर्क राशि

जीवनसाथी के मामले में नया साल कर्क राशि वालों के लिए खास साबित होने वाला है। विवाह भाव से शनि ग्रह गोचर करेंगे जो अप्रैल माह में अगले भाव में जाने से पहले प्रयास पर बल देंगे। इसके बाद इस राशि वालों का जुलाई माह से विवाह का योग बन रहा है। प्रेम विवाह करने के इच्छुक कर्क राशि के जातकों के लिए ये साल लकी साबित होगा।

सिंह राशि

ज्योतिषाचार्यों का कहना कि सिंह राशि के जातकों के लिए नए साल में विवाह के प्रबल योग हैं। साल की शुरुआत में ही सिंह राशि वालों के जीवन में कोई खास व्यक्ति दस्तक दे सकता है। इसके बाद अप्रैल माह में विवाह होने की पूरी संभावना है। वहीं, जिन लोगों के जीवन में पहले से ही कोई है उनके लिए भी ये साल बेहद खास साबित होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए भी नया साल अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। नए साल में कुछ ग्रहों का स्थान परिवर्तन होने वाला है। इसके साथ ही अप्रैल माह से जीवनसाथी की तलाश खत्म हो जाएगी। इस राशि के जातकों के भी साल 2022 में शादी के प्रबल योग हैं।

वृश्चिक राशि

विवाह वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों के घर भी शहनाई गूंजेंगी। इस राशि वालों के लिए भी ये साल काफी सुखद रहने वाला है। शनि और बृहस्पति दोनों ही वृश्चिक राशि पर दृष्टि डालेंगे जिसके प्रभाव से इन राशि के जातकों के जीवन में नया रिश्ता कायम हो सकता है। उनका ये रिश्ता लंबे समय तक चलने वाला और स्थिर रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की कुंडली में अप्रैल के बाद देव बृहस्पति गोचर करेंगे। इस राशि के जातकों के लिए आने वाला साल लकी साबित होगा और विवाह के योग बनेंगे।

Related News