पत्नी के थे अवैध संबंध, शक के चलते पति ने दिया इस घटना को अंजाम

img

नई दिल्ली॥ राजधानी दिल्ली के पुलप्रहृलाद़़पुर में एक शख्स ने चरित्रहीनता के शक में गला काटकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बाद में उसने चाकू से वार कर खुदकुशी कर ली। मृतकों में 32 वर्षीय आकाश और 30 वर्षीय भावना शामिल हैं। वारदात 22 दिसंबर की है।

पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि आरोपी बीवी के चरित्र पर शक करता था, इस कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। हत्या से पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान ही आरोपी ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम़़ दिया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बदरपुर में रहने वाला आकाश निजी कंपनी में नौकरी करता था। वहीं,भावना अलीगढ़ की रहने वाली थी। दोनों की छह वर्ष पूर्व शादी हुई थी।

भावना का आकाश और उसके परिवार से झगड़ा होता रहता था। इस कारण आकाश उसे लेकर वर्ष 2017 से पुलप्रहृलाद़़पुर में किराए पर रह रहा था। पुलिस ने बतााया कि 22 दिसंबर की सुबह 11.30 बजे दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान आकाश ने पत्नी चाकू से पर ताबड़तोड़ 15 बार वार किए और फिर उसका गला रेत डाला। भावना की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू से गोदकर आत्महत्या की है।

पढ़िएःछत पर अर्धनग्न होकर नहाना पुलिसकर्मी को पड़ा भारी, मुहल्ले की महिलाओं ने कर डाला ये कांड

Related News