img

हमारा देश अंतरिक्ष जगत में एक और छलांग लगाने जा रहा है। चंद्रयान 3 की कामयाबी के बाद इसरो निरंतर एक के बाद एक मिशन को अंजाम दे रही है। इसरो ने नए साल के पहले दिन ही ब्लैकहोल की स्टडी करने वाला सैटेलाइट लॉन्च कर पूरी दुनिया को हैरानी में डाल दिया। अब बड़ी गुडन्यूज इसरो के सूर्य मिशन आदित्य को लेकर आई है।

भारत का पहला सोलर मिशन आदित्य आज शाम 04:00 बजे अपने लक्ष्य पर होगा। इसरो इसे कमांड देकर पॉइंट की हलो ऑर्बिट पर पहुंचा देगी। इस प्रकार दो सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से सूर्य की ओर हुई 15 लाख किलोमीटर की यात्रा अपने मुकाम पर पहुंच जाएगी आइए आपको बताते हैं कि यह पॉइंट क्या है। यानी की लैंग्वेज पॉइंट। यह उन पांच पोजिशंस में से एक है, जहां सन और अर्थ की गुरुत्वाकर्षण शक्तियां एक दूसरे को संतुलित रखती हैं।

इन पांचों स्थितियों में सबसे स्थिर जगह है आदित्य पॉइंट पर पहुंच चुका है। अब बस इसे हैलो ऑर्बिट में पहुंचाना है, जो कि की एक ऐसी कक्षा है जहां सैटेलाइट और स्पेसक्राफ्ट स्थिर रहते हुए काम कर सकते हैं। अगर यह यान इस ऑर्बिट में नहीं पहुंचा तो यह निरंतर सूर्य की ओर यात्रा करता रहेगा और फिर उसमें समा जाएगा। हैलो ऑर्बिट से आदित्य कई कोणों से सूर्य की स्टडी कर सकेगा। 

--Advertisement--