राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के माचलपुर थाना क्षेत्र के आवास काॅलोनी में रहने वाली किशोरी ने युवक पर डेढ़ साल से पीछा कर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ विभन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
ये बात कहता है
पुलिस के अनुसार आवास काॅलोनी निवासी किशोरी ने बताया कि बीते रोज नानाबाजार में वहीं के समीर पुत्र सौकत पठान ने छेड़खानी की। यही नही वह पिछले डेढ़ साल से रास्ते भर पीछा कर छेड़खानी करते हुए बार-बार कहता कि तेरी शादी दूसरी जगह नही होने दूंगा। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 354, 354(क), 7/8 पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।