फिर हुआ सर्वे : जानिए देश में कौन है सबसे बेस्ट CM

img

नयी दिल्ली। देश में सबसे बेस्ट मुख्यमंत्री कौन है उसको लेकर एक सर्वे किया गया है, ये सर्वे 3-13 जनवरी के बीच किया गया है। इस सर्वे में देश के अलग-अलग राज्यों में वहां की सरकार के साथ-साथ बेस्ट परफॉर्मिंग चीफ मिनिस्टर को लेकर सवाल पूछे गए तो जनता ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पसंद किया है।

Yogi, Mamta, Kejriwal

सर्वे में सर्वाधिक 25 फीसदी लोगों ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पसंद किया है और उनका मानना है कि वह अन्य मुख्यमंत्रियों की तुलना में सबसे अच्छा काम कर रहे हैं।

केजरीवाल और ममता में कौन बेस्ट?

वहीं, इस सर्वे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम दूसरे नंबर पर है। सर्वे के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री देश में योगी आदित्यनाथ के बाद दूसरे सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। सर्वे में शामिल करीब 14 फीसदी लोगों ने उन्हें बेस्ट परफॉर्मिंग मुख्यमंत्री माना है। इस सर्वे में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का नाम भी आया है, जो 8 फीसदी अंक के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

यानी 8 फीसदी लोगों ने माना है कि बंगाल में ममता बनर्जी अच्छा काम कर रही हैं। यहां यह इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि अगले दो-तीन महीनो में बंगाल में चुनाव होने वाले हैं और जनता ने बताया है कि ममता बनर्जी, योगी आदित्यनाथ और अरविंद केजरीवाल के बाद बेस्ट परफॉर्मिंग मुख्यमंत्री हैं।

मोदी का जलवा बरकरार

अगर पीएम मोदी की लोकप्रियता की बात करें तो 74 फीसदी लोग पीएम मोदी के कामकाज को अच्छा या बहुत अच्छा मानते हैं। देश में यदि आज चुनाव हो तो 43 फीसदी वोट और 321 सीटें एनडीए को मिल सकती हैं। वहीं यूपीए को 27 फीसदी वोट और 93 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। जबकि 129 सीटें अन्य को मिलती।  मीडिया समूह की ओर से बताया गया है कि इस सर्वे में कुल 12,232 लोगों ने हिस्सा लिया। 19 राज्यों के 97 लोकसभा क्षेत्रों और 194 विधानसभा क्षेत्रों से लोगों से सावल पूछे गए थे।

Related News