img

संजीवन सजना महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल 2024) में मुंबई इंडियंस के लिए एक गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाकर सुर्खियों में आईं। सजना ने बेहतरी छक्का लगाकर मुंबई इंडियंस को महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स पर रोमांचक जीत दिलाई, जब उन्हें जीत के लिए 1 गेंद पर 5 रनों की जरूरत थी।

WPL 2024 का पहला मैच मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. मुंबई की टीम ने यह मैच 4 विकेट रहते हुए जीत लिया. मुंबई की टीम को 1 गेंद पर 5 रन चाहिए थे. डेब्यू मैच में उन्होंने क्रीज से बाहर आकर छक्का जड़ा था. 29 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले सीज़न में खिलाड़ी को साइन करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।

संजीवन सजना ने जीवन में किया बहुत संघर्ष

4 जनवरी सन् 1995 को केरल के वायनाड के मनंतवाड़ी में जन्मी संजीवन सजना का जन्म एक सामान्य परिवार में हुआ था। अपनी क्रिकेट यात्रा में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। उनके पिता एक रिक्शा चालक थे। सजना ने 18 साल की उम्र तक प्लास्टिक की गेंदों और नारियल के बल्ले से प्रैक्टिस की। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने उन्हें अपना बल्ला तोहफे में दिया। केरल की बाढ़ में उनका पूरा घर लगभग बह गया था. लेकिन, फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और दोबारा खड़ी होकर क्रिकेट खेली।

सजना एक ऑलराउंडर हैं और मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने से पहले केरल, साउथ डिवीजन और इंडिया ए के लिए खेल चुकी हैं। भारत और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी मिन्नू मणि के बाद, कुरिचिया जनजाति से सजना डब्ल्यूपीएल में प्रवेश करने वाली दूसरी क्रिकेटर हैं। 10 लाख की बेस प्राइस के साथ टूर्नामेंट में प्रवेश करने वाली क्रिकेटर को WPL 2024 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 15 लाख में खरीदा था।

--Advertisement--