img

अमेरिका के बाल्टीमोर में 25 मार्च को देर रात एक खौफनाक दुर्घटना हुई। हादसे का वीडियो देखकर पूरी दुनिया दंग रह गई। एक जहाज के टकराने से पलक झपकते ही अमेरिका का फ्रांसिस स्कॉट की पुल टूट कर नदी में गिर गया। दुर्घटना में लगभग आठ लोग भी नदी में गिर गए। जानकारी के अनुसार क्रूज का जहाज से नियंत्रण खत्म हो गया, जिसके चलते ये हादसा हुआ।

मामले में दो लोगों को बचा लिया गया है, मगर छह लोग अब भी लापता हैं। इन लापता लोगों की मौत की आशंका भी जताई जा रही है। इस हादसे के बाद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। क्या इस हादसे के पीछे कोई आतंकी मकसद था? इस हादसे में कितने लोग लापता हैं? क्या इस हादसे में जानमाल की हानि भी हुई है? ऐसे तमाम सवाल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। इन्हीं सारे सवालों का जवाब देने के लिए उसी दिन अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा। 

बाल्टीमोर हादसे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बाइडेन ने कहा, घटनास्थल पर तैनात अफसरों का अनुमान है कि छह लोग अब भी लापता हैं। हालांकि ये संख्या बढ़ भी सकती है। सभी को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक मिले सभी सबूतों से यही लग रहा है कि ये एक भयानक दुर्घटना थी। फिलहाल तो ये जानबूझकर किया कार्य नहीं लग रहा है।

हादसे में तबाह हुए पुल का सरकार फिर से निर्माण करेगी। इस हादसे के शिकार हुए जहाज की पहचान ढाल के रूप में हुई है, जो अमेरिका के बाल्टीमोर से श्रीलंका के कोलंबो के लिए रवाना हुआ था और तड़के डेढ़ बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अगर इस हादसे की वजह के बारे में बात करें तो फुटेज देखने के बाद एक्सपर्ट ने हादसे की चार वजहें बताई हैं, जिनमें जहाज का मुख्य इंजन फेलियर, स्टीयरिंग फेलियर, जेनरेटर ब्लैकआउट या तकनीकी कारण बताए जा रहे हैं। 

--Advertisement--