यहां मस्जिदें तोड़ने को लेकर हुआ बवाल, सड़कों पर उतरा मुस्लिमों का सैलाब, प्रशासन में मचा हड़कंप

img

नई दिल्ली॥ अफ्रीका के सींग में स्थित देश इथोपिया में हजारों मुस्लिम मस्जिदों को जलाने के विरूद्ध सड़कों पर उतर आए हैं। कुछ उपद्रवियों ने शुक्रवार को इथोपिया के अमहारा इलाके में चार मस्जिदों में आग लगा दी थी। इथोपिया की कैपिटल अदीस अबाबा से 350 किमी दूर मोट्टा कस्बे में पिछले शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाते हुए हमले हुए थे।

अब मुसलमान न्याय की मांग करते हुए विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। मुस्लिम स्कॉलर कमिल शेमू ने मंगलवार को द एसोसिएट प्रेस न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि वहां पर कई राजनीतिक लोग हैं जो एक समुदाय को दूसरे समुदाय के विरूद्ध भड़काना चाहते हैं। उन्होंने सोशल साइट पर ऐक्टिविस्ट्स की नकारात्मक प्रभाव को भी जिम्मेदार ठहराया।

वहां के अफसरों ने बताया कि उन्होंने हमलों के संबंध में 15 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमांडर जमाल मेकनन ने सरकारी मीडिया से कहा कि कुछ दिनों पहले ऑर्थोडॉक्स चर्च में लगी आग की खबर भी हमलों की वजह हो सकती है। इथोपिया में नस्लीय हिंसा की घटनाएं आम हैं लेकिन हालिया घटनाक्रम धर्म से प्रेरित नजर आता है।

पढ़िए-गीदड़ भभकी देने वाले पाकिस्तान की अकड़ पड़ी ढीली, मजबूर होकर हिंदुस्तान से मांगी मदद

अक्टूबर महीने में इथोपिया के ओरोमिया इलाके में भड़की हिंसा के दौरान मस्जिदों और चर्चों पर हमले हुए थे जिसमें 80 लोग मारे गए थे। 2007 की जनगणना के अनुसार, इथोपिया की 11 करोड़ की कुल आबादी में एक तिहाई आबादी मुसलमानों की है जबकि ईसाइयों की आबादी 40 प्रतिशत है।

Related News