यहां कोरोना से मचा हाहाकार, 24 घंटे में इतने नए केस आए सामने  

img

गुवाहाटी, 16 सितम्बर, यूपी किरण सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। सबसे ज्यादा मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा और तीसरे पर मणिपुर है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3631 नये मामले सामने आए हैं। इसी के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 193873 हो गई है। पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे में 2683 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। इसके साथ ही अब तक स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की कुल संख्या 148630 हो गई है। 44977 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं 818 मरीजों की मौत हो चुकी और पांच मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं। 

असम में नये मरीजों की संख्या 2409 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 146575 है। जबकि, 116900 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1848 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 29180 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 492 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 10 मरीजों की मौत हुई है। त्रिपुरा में नये मरीजों की संख्या 531 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 19715 हो गई है। जबकि, 11925 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 389 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 7561 मरीजों का इलाज चल रहा है। 207 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।मणिपुर में 239 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 8210 हो गई है, वहीं 6418 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 78 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1745 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 47 मरीज की मौत हो चुकी है। अरुणाचल प्रदेश में 169 मरीजों की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 6466 है।

वहीं 4658 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 127 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1795 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 13 मरीजों की अब तक मौत हुई है। नगालैंड में 15 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 5229 है। राज्य में 3927 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 30 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1269 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 10 मरीजों की मौत हुयी है। मेघालय में 174 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 4037 हो गई है। जिसमें से 2190 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 39 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1818 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है, जबकि 29 मरीजों की मौत हो चुकी है।  सिक्किम में कोरोना के 54 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2173 हो गई है। वहीं 1690 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 169 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 463 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि 20 मरीजों की मौत हो चुकी है। मिजोरम में कोरोना के 40 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1468 हो गई है। जबकि 922 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 03 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 546 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि दो मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

 

Related News