यहां कोरोना से मचा हाहाकार, एक दिन में इतने नए केस आए सामने

img

रांची, 20 सितम्बर, यूपी किरण  झारखण्ड में रविवार को 1492 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग  ने बताया कि पॉजिटिव मरीजों की संख्या रांची से 468, बोकारो से 56, चतरा से 22, देवघर से 72, धनबाद से 37, दुमका से 24, पूर्वी सिंहभूम से 129, गढ़वा से 31, गिरिडीह से 20, गोड्डा से 63, गुमला से 57, हजारीबाग से 13, जामताड़ा से 8, खूंटी से 9, कोडरमा से 114, लातेहार से 7, लोहरदगा से 39, पाकुड़ से 9, पलामू से 60, रामगढ़ से 43, सहिबगंज से 10, सराईकेला से 50, सिमडेगा से 13, पश्चिमी सिंहभूम से 128 मरीज शामिल हैं। राज्य में 71312 पोजिटिव केस हैं।

जबकि 13791 सक्रिय केस हैं। 56944 लोग ठीक हुए हैं। 617 लोगों की मौत हुई हैं। अच्छी खबर यह है कि रविवार को किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है।

Related News