रहस्य से भरी ये 6 तस्वीरें आपको कर देंगी हैरान, इन रहस्यमयी जगहों को अबतक नहीं समझ पाये दुनिया भर बड़े वैज्ञानिक

img

ये दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है। हमारी ये दुनिया बहुत बड़ी है जहां तरह तरह के ऐसे अजीबो-गरीब रहस्य भरे पड़े हैं जिनमें से जहां कई रहस्यों को सुलझा लिया गया है तो वहीं सैकड़ों रहस्य ऐसे हैं जो आज भी अनसुलझे हैं। इन रहस्यमयी जगहों के बारे में वैज्ञानिक लगातार जांच-पड़ताल में जुटे हैं, लेकिन अभी तक किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाए हैं।

आइये जानते हैं इन रहस्यमयी जगहों के बारे में-Stambeshwar Mahadev Temple, Gujarat

स्तंभेश्वर महादेव मंदिर, गुजरात (Stambeshwar Mahadev Temple, Gujarat): समुद्र में स्थित यह मंदिर दिन में दो बार रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाता है. यह घटना हर रोज सुबह और शाम के समय होती है। हालाँकि लोगों का मानना है कि यह कोई चमत्कार नहीं है बल्कि यह प्राकृतिक घटना है, लेकिन लोग इसे भगवान का चमत्कार मानते हैं।Kodinhi, India - The Village of Twins

कोडिन्ही, भारत (Kodinhi, India): केरल में स्थित इस गांव की गुत्थी अबतक नहीं सुलझ पाई है। कहा जाता है कि ये दुनिया का एकलौता गांव है जहां पर हर घर में जुड़वां बच्चे हैं। इसके पीछे का क्या रहस्य है, अबतक कोई भी डॉक्टर या वैज्ञानिक नहीं जान पाया।Roswell, America

रोसवेल, अमेरिका (Roswell, America): न्यू मैक्सिको में स्थित रोसवेल एलियन कॉन्सपिरेसी थ्योरीज (Roswell Alien Conspiracy Theories) का हब है। ये जगह वर्ष 1947 में चर्चा में आई थी, जब खेत में काम करने वाले लोगों ने स्थानीय अधिकारियों को बताया था कि एक उड़न तश्तरी (UFO) का दुर्घटना हुआ है, जिसका मलबा पड़ा है और उस दिन से लेकर अबतक ये जगह लोगों के बीच रहस्य बनी हुई है।Stonehenge, England

स्टोनहेंज, इंग्लैंड (Stonehenge, England): इंग्लैंड में स्थित यह जगह रहस्यों से भरी हुई है। लोगों का मानना है कि यह यूनिक ब्लूस्टोन (Unique Bluestone) सामग्री से बना विशाल मेगालिथ पत्थरों का एक गोलाकार समूह है। वैज्ञानिकों का ये मानना है कि करीब 3000 से 2000 ईसा पूर्व के बीच इसका निर्माण किया गया होगा। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या उस दौरान किसी प्रकार की वैज्ञानिक उन्नति नहीं हुई थी?Uluru (Ayers Rock), Australia

उलुरु (एयर्स रॉक ), ऑस्ट्रेलिया (Uluru (Ayers Rock), Australia): ऑस्ट्रेलिया में स्थित उलुरु बलुआ पत्थर (Uluru Sandstone) की चट्टान का एक विशाल खंड है। यह दिखने में कछुए की खोल की तरह लगता है। बताया जाता है कि यह पहाड़ी सुबह से लेकर शाम तक कई बार अपना रंग बदलती है। जानकारी के मुताबिक उलुरु पहाड़ी 50 करोड़ वर्ष पुरानी है। ऐसा क्यों होता है इस राज का पता अब तक नहीं लग पाया है।Norilsk, Russia

नोरिल्स्क, रूस (Norilsk, Russia): ये दुनिया की सबसे ठण्ड वाली जगह है।यहाँ दुनिया में सबसे ज्यादा ठंड पड़ती है। इसका अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि यहां का औसतन वार्षिक तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस रहता है। वहीं सर्दियों में यहां का तापमान माइनस 55 डिग्री सेल्सियस तक हो जाता है। इस शहर में दुनिया का सबसे बड़ा प्लैटिनम, पैलेडियम और निकल धातु का भंडार है। इसी कारण इसे सबसे अमीर शहर भी कहा जाता है।

यहां मिली अब तक की सबसे बड़ी गुफा, अंदर बने शिवलिंग पर गिर रहे जल ने किया हैरान

Related News