85 साल के इस नेता की 32 साल की लड़की से शादी , बच्चों ने इस वजह से जताई आपत्ति

img

कहते हैं कि जब किसी से प्यार होता है तो जाति, धर्म और उम्र का बंध कोई मायने नहीं रखता लेकिन कई बार ये फासले इतने बड़े होते हैं कि लोगों के बीच चर्चा की वजह बन जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें 85 साल के एक बुजुर्ग ने खुद से 53 साल छोटी 32 साल की लड़की से शादी रचा ली है। ये दोनों ही अपने प्यार का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

Wedding

एक रिपोर्ट के मुताबिक इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने खुद से 53 साल छोटी लड़की मार्ता फासीना से प्रतीकात्मक विवाह कर लिए। दरअसल ये दोनों संपत्ति विवाद की वजह से असली शादी नहीं कर पा रहे थे। 53 वर्षीय ये महिला एक सांसद हैं। दोनों की प्रतीकात्मक शादी का कार्यक्रम मिलान के लेस्मो शहर में स्थित एक ऐतिहासिक स्थल विला गेर्नेटो में हुआ।

रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि दोनों ने अभी ऑफिशियल तौर पर शादी नहीं की है क्योंकि इन दोनों के परिवारों के बीच जमीनी विरासत को लेकर विवाद शुरू हो गया है।

पूर्व प्रधानमंत्री बर्लुस्कोनी की इस शादी से उनके बच्चे बेहद नाखुश हैं क्योंकि अब उनकी 417 अरब रुपए की संपत्ति पर फासीना को भी अधिकार मिल जायेगा। गौरतलब हैं कि फासीना इससे पहले फ्रांसेस्का पास्कल के साथ रिलेशन में थी लेकिन साल 2020 में उनका उनसे ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद से वह बर्लुस्कोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं।

Related News