नई दिल्ली ।। इस समय़ देश में ही नहीं बल्कि विश्व भर में CORONA__VIRUS यानी कोविड 19 जैसी खतरनाक संक्रमित बीमारी ने हर किसी को प्रभावित किया है। केवल देश में इस वायरस से प्रभावित लोगों की संख्य 11 हजार से ज्यादा पहुंच गई है जो बहुत ही भयावाह स्थिति हो गई है।
CORONA__VIRUS से प्रभावित में सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलेब्स तक शामिल है। सिर्फ इतना ही नहीं कई लोगों को इस वायरस से अपनी जान तक गवानी पड़ी है। अगर हम भारत की बात करें तो इस वायरस से सबसे पहले कनिका कपूर प्रभावित हुई थी। हालांकि अब वो ठीक है और अपने घर जा चुकी है। अब एक और मामला पॉजिटिव होने का अया है।
बॉलीवुड के अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ अभिनेत्री श्रेया सरन ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। बीते दिन ही अभिनेत्री ने बताया कि उनके पति में भी कोरोना के लक्षण थे। हालांकि अब उनके पति पूरी तरह से ठीक हैं। हाल ही में एक खास बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया कि, ये बात उस समय की है जब वो अपने पति आंद्रेई कोस्चिव के साथ स्पेन में थी। उस वक्त उनके पति को बुखार और कफ की शिकायत थी।
तो एक्ट्रेस को शक हो गया था कि ये CORONA__VIRUS के लक्षण है। जब वो अपने पति को हॉस्पिटल लेकर गई तो डॉक्टर्स ने उनका उपचार करने से इनकार कर दिया। इसके बाद वो अपने पति को लेकर घर आ गई और घर पर रह कर ही उनके पति का इलाज किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस और उनके पति ने एक दूसरे से निरंतर दूरी बनाकर रखी। इसके बाद श्रेया सरन ने बताया कि उनके पति अब ठीक है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस वायरस से डरने की आवश्यकता नहीं है बल्कि हिम्मत और समझदारी से इससे निपटने की जरूरत है।