धरती के पास से गुजरेगा ये विशालकाय एस्टेरॉयड, जानें कितना पहुंचाएगा नुकसान

img

इस साल यानी 2022 में अतंरिक्ष में कई चौंकाने वाली घटनाएं घटेंगी। इस साल कई विशालकाय एस्टेरॉयड भी धरती के काफी निकट से गुजरेंगे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा से मिली जानकारी के अनुसार साल 2022 के पहले महीने यानी जनवरी में विशालकाय ऐस्टरॉयड धरती के पास से गुजरेंगे।

asteroid

आज यानी 11 जनवरी को भी एक विशाल एस्टेरॉयड धरती के काफी नजदीक से गुजरेगा। इस ऐस्टरॉयड का नाम नासा ने 2013 YD 48 रखा है। नासा का कहना है कि 2013 YD 48 एस्टेरॉयड 340 फीट (104 मीटर) का है जो धरती से लगभग 56 लाख किलोमीटर की दूरी से गजरेगा।

नासा से मिली जानकारी के अनुसार इस एस्टेरॉयड से पृथ्वी को किसी तरह का खतरा नहीं है। बावजूद इसके अतंरिक्ष एजेंसी इस पर पूरी नजर रखे हुए। नासा के मुताबिक धरती के 120 लाख मील के दायरे में गुजरने वाले एस्टेरॉयड को नियर अर्थ ऑब्जेक्ट कैटेगरी में रखा जाता है।

नासा ने बताया कि अंतरिक्ष में एस्टेरॉयड जो दूरी तय करते हैं वो काफी लंबी होती है। ऐसे में अगर इनका रास्ता जरा सा भी बदलता है, तो वह पृथ्वी के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। बताया जा रहा है कि 2013 YD48 एस्टेरॉयड बिग बेन के आकार का है।

नासा ने 2013 YD48 के पहले भी कई एस्टेरॉयड के धरती के पास गुजरने की बात कही थी। नासा से मिली जानकारी के मुताबिक 19 जनवरी को भी एक एस्टेरॉयड धरती के निकट से गुजरेगा जिसका नाम (7482) 1994 PC 1 है। इस एस्टेरॉयड को आसमान में तड़के 3.21 मिनट पर देखा जा सकता है।

Related News