यूक्रेन के सपोर्ट में रूस से लड़ रहा ये भारतीय युवक, इंडियन आर्मी में नहीं हुआ था चयन

img

यूक्रेन। यूक्रेन और रूस के बीच बीते 13 दिन से चल रहे युद्ध के बीच कई हैरान करने वाले मामले भी सामने आ रहे हैं। एक खुफिया रिपोर्ट में पता चल रहा है कि तमिलनाडु के कोयंबटूर का रहने वाला एक लड़का इस दिनों रूस के खिलाफ हो रही लड़ाई में यूक्रेन की सेना की तरफ से शामिल हो गया है और रूस के खिलाफ हथियार उठा लिए हैं।

Russia Ukraine dispute

इस लड़के के बारे में ये भी जानकारी भी सामने आई है कि इसने काफी पहले भारतीय सेना ज्वाइन करने की कोशिश की थी लेकिन उसका चयन नहीं हुआ था। यह सब इस वजह से हुआ क्योंकि इस समय वह यूक्रेन में निवास कर रहा है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक इस लड़के का नाम सैनिकेश रविचंद्रन है और ये पढ़ाई के लिए साल 2018 में यूक्रेन गया था। 21 वर्षीय सैनिकेश खारकीव में नेशनल एयरोस्पेस इंजीनियरिंग का है स्टूडेंट है। उसकी पढाई इसी साल जुलाई में पूरी होनी थी, लेकिन इससे पहले ही रूस ने यूक्रेन पर अटैक कर दिया। इसके बाद सैनिकेश ने यूक्रेन की सेना ज्वाइन कर ली।

मामले की जांच कर रहे एक इंस्पेक्टर ने बताय कि कुछ दिनों पहले केंद्रीय खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों ने यूक्रेन की सेना में शामिल होने के उसके मकसद को समझने के लिए उसके माता-पिता से भी पूछताछ की थी। उन्होंने कहा कि हम इस बारे में और अधिक जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।

Related News