फ्लाइट में इस तरह मिले अखिलेश-प्रियंका, जानें किस मुद्दे पर करने लगे गुफ्तगू

img

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा भले ही अभी नहीं की गयी है लेकिन राज्य की सियासी पारा चढ़ गया है। कई राजनीतिक दल एक दूसरे से गठबंधन का भी प्रयास कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की एक फोटो वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि दोनों का दिल्ली से लखनऊ आ रही फ्लाइट में आमना-सामना हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि फ्लाइट में अखिलेश और प्रियंका ने एक दूसरे का अभिवादन स्वीकार किया और एक दूसरे का हाल चाल पूछा। इस दौरान दोनों के बीच कुछ मिनट तक बातचीत भी हुई।

PRIYNKA AKHILESH

सपा नेता अखिलेश यादव आज ही दिल्ली दौरे पर पहुंचे थे। यहां उन्हें सपा संरक्षक और अपने पिता मुलायम सिंह यादव से मुलाकात करनी थी। इस मुलाकात के बाद ही अखिलेश यादव हवाई मार्ग से लखनऊ वापस लौट रहे थे। उसी फ्लाइट से कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी लखनऊ आ रही थीं। बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी कल बाराबंकी में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगी।

तेज हुई गठबंधन के कयास

गौरतलब है कि साल 2017 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस और सपा ने एक साथ चुनाव लड़ा था। कांग्रेस ने इस चुनाव में सिर्फ सात सीटों पर ही जीत हासिल की थी जबकि सपा के 49 विधायक चुने गए थे। इसके बाद दोनों दलों का गठबंधन टूट गया था। इस बार अखिलेश कह चुके हैं कि वह किसी भी बड़े दल से गठबंधन नहीं करेंगे लेकिन आज की फोटो वायरल होने के बाद एक बार फिर से दोनों पार्टियों के गठबंधन के कयास लगाने जाने लगे हैं।

वैसे बता दें कि अखिलेश यादव पर प्रियंका गांधी लगातार हमलावर रहीं हैं। लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद प्रियंका गांधी ने पहली बार अखिलेश यादव पर सीधे तौर पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी बीजेपी के खिलाफ कभी भी सड़कों पर नहीं उतरती हैं। हालांकि इस बात पर पलटवार करते हुए अखिलेश ने तुरंत कहा था कि वे कमरे में रहती हैं, इसलिए उनको हमारा संघर्ष नहीं दिखता है।

कोहली नहीं बल्कि इस भारतीय बल्लेबाज को पाकिस्तान में कहा जाता इंडिया का इंजमाम-उल-हक, जानें नाम

Related News