पाकिस्तान के इस क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, खबर लगते ही रो पड़ी पाक टीम

img

नई दिल्ली॥ पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वकार हसन का निधन हो गया है। हसन 87 साल के थे। पीसीबी ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। वह 1952 में पहली बार भारत दौरे पर गयी पाक टीम में शामिल रहे थे।

वह 1954 में इंग्लैंड और 1955-56 में वेस्टइंडीज के दौरे पर भी गये थे। वह इन दौरों पर जीत दर्ज करने वाली पाक टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 1959 में संन्यास की घोषणा करने से पहले 21 टेस्ट में 1071 रन बनाये थे। वह पाक क्रिकेट बोर्ड में मुख्य चयनकर्ता और प्रबंधक भी रहे थे। उनका जन्म 12 सितंबर 1932 को अमृतसर में हुआ था। उन्होंने 1952 के भारत दौरे पर तीन अर्धशतक लगाये थे।

पढ़िए-हार तो गए, पर बांग्लादेश को रुला दिया

इंग्लैंड के विरूद्ध भी उन्होंने 54 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी थी। उन्होंने लाहौर में 1955 में न्यूजीलैंड के विरूद्ध 189 रन की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी। हसन की मौत की खबर सुनती ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

Related News