ये हथियार बनेगा चीन का ‘काल’, ड्रैगन को उसके घर में ही घेरने की तैयारी में हिंदुस्तान

img

लद्दाख में जारी तनाव के बीच हिंदुस्तान ने चीन को उसके घर में ही घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। हिंदुस्तान की इस आक्रामक रणनीति में चीन के सताए उसके कई पड़ोसी मुल्क सहयोगी बनने को तैयार हैं। वियतनामी नेवी तो 26 और 27 दिसंबर को इंडियन नेवी के साथ साउथ चीन सागर में युद्धाभ्यास करने जा रही है। इसके अलावा चीन से बढ़ते खतरे को देखते हुए वियतनाम सहित इंडोनेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर और फिलीपींस हिंदुस्तान की ब्रह्मोस मिसाइल को खरीदने के लिए भी बेकरार हैं।

INDIA VS CHINA

इसी महीने 21 दिसंबर को हिंदुस्तान और वियतनाम के बीच पीएम स्तर का शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था। जिसमें दोनों देशों के बीच इंडो पैसिफिक क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामक नीतियों के विरूद्ध आपसी सहयोग पर भी सहमति बनी। 2016 में पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में वियतनाम के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी का समझौता किया गया था। कल से शुरू होने वाला समुद्री युद्धाभ्यास इसी रणनीति का नतीजा बताया जा रहा है।

चीनी फौज का काल बनेगी ब्रह्मोस मिसाइल

साउथ चीन सागर में गश्त लगाने वाली चीनी नेवी के लिए हिंदुस्तान की ये मिसाइल काल बन सकती है। ये विश्व की एकमात्र ऐसी मिसाइल है जो समुद्र, पानी और हवा तीनों माध्यम से फायर की जा सकती है। ये हथियार 300 किलोग्राम तक पारंपरिक और परमाणु वारहेड ले जाने के साथ अपने निशाने को सटीकता के साथ भेदने में सक्षम है। इस कारण कोई भी चीनी मिसाइल रक्षा प्रणाली हिंदुस्तान के ब्रह्मोस को रोक नहीं सकती है।

 

Related News