
मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले में एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है। यहां चोरों ने घर वालों की आंखों में पेपर स्प्रे छिड़क कर दिन दहाड़े लूटपाट कर ली। बताया जा रहा है कि जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्व.राम लखन प्रसाद गुप्ता के बेटे राजेश कुमार गुप्ता के घर पर दोपहर के समय हथियारों से लैस होकर तीन बदमाश पहुंचे और घर में मौजूद लोगों की आंखों पर पेपर स्प्रे छिड़क दिया और लूटपाट करने लगे।
बदमाश इस दौरान घर में रखा दो मोबाइल भी उठा ले गए। बदमाशों ने हथियार दिखा कर घरवालों से अलमारी की चाबी भी हासिल कर ली और उसमे रखा सारा सामान बिखरा दिया। हालांकि, अलमारी में उन्हें कुछ नहीं मिला। इधर, घटना को लेकर गृहस्वामी राजेश कुमार ने बताया कि लगभग दस दिन पहले जब वे अपने खेत पर काम कर रहे थे तभी बिट्टू यादव नामक शख्स का उनके मोबाईल पर फोन आया था और दशरथ यादव उर्फ बहरा से बात कराई गई थी।
राजेश ने बताया कि तब बातचीत के दौरान बहरा ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी।घटना के बाद परिजनों में दहशत का माहौल है। घटना को सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में मामले कोई छानबीन शरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जमीनी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया।
पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर फरार बदमाश दशरथ यादव उर्फ बहरा और बिट्टू यादव के खिलाफ नामजद मुकदमा लिया है। वहीं, तीसरा अपराधी अज्ञात है। बता दें कि बहरा पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके साथ ही वह कई मामलों का वांछित भी है।