img

PAN CARD और Aadhar card दो दस्तावेज हैं जो हर भारतीय के लिए जरुरी हैं। हालांकि, सरकार ने पैन को Aadhar card से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। यदि आप 31 मार्च 2023 से पहले अपने PAN CARD को आधार से लिंक नहीं कराते हैं तो आपका PAN CARD रद्द हो जाएगा। यानी आप इनकम टैक्स रिटर्न भरने के साथ-साथ बैंक से पैसे का लेन-देन भी नहीं कर पाएंगे।

1000 रुपये का जुर्माना देना होगा

इसी तरह 31 मार्च 2023 के बाद पैन को आधार से लिंक कराने पर 1000 रुपये का जुर्माना देना होगा। ऐसे में सभी भारतीय नागरिकों को 31 मार्च 2023 से पहले PAN CARD को आधार से लिंक कर लेना चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे कि कैसे चेक करें कि आपका पैन आधार से लिंक है या नहीं, मगर इसका प्रोसेस बहुत आसान है। आप अपने घर पर आराम से जांच सकते हैं कि आपका पैन आधार से जुड़ा हुआ है या नहीं।

कैसे चेक करें कि पैन आधार से लिंक है या नहीं?

  • पैन को आधार से लिंक करने के लिए आपको आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको 'लिंक आधार स्टेटस' पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया विंडो खुलेगा।
  • इसमें आपको 'व्यू लिंक आधार स्टेटस' पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक मैसेज आएगा।
  • इससे आपको पता चल जाएगा कि आपका आधार और पैन लिंक है या नहीं।

पैन को आधार से लिंक करने की समय सीमा में कई बार बदलाव किया जा चुका है। इससे पहले पैन को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 थी। हालांकि, बाद में इसे 500 रुपये के जुर्माने के साथ 30 जून 2022 तक बढ़ा दिया गया था। इसी तरह अब 31 मार्च 2023 के बाद एक हजार रुपये जुर्माना देना होगा।

--Advertisement--