Totka of Lal Kitab: अगर आप नौकरी के लिए परेशान हैं तो कर लें अबीर का ये टोटका, दूर होगी हर बाधा

img

Totka of Lal Kitab: अबीर को शुभ कार्यों में इस्तेमाल किया जाता है। पाठ के साथ ही होली के पर्व में भी अबीर का खासा महत्व होता है। इसके साथ ही इसका इस्तेमाल टोटका करने के लिए भी किया जाता है। लाल किताब में अबीर से किए जाने वाले टोटकों के बारे में बताया गया है। साथ ही इससे होने वाले लाभ के बारे में भी बताया गया है। आइये जानते हैं कि सफेद अबीर से की तरह से टोटका किया जाता है और इससे क्या-क्या लाभ मिलते हैं।

Totka of Lal Kitab

ये है टोटका (Totka of Lal Kitab)

सफेद अबीर को लगातार 11 सोमवार भगवान के शिव के नंदी को चुपचाप चढ़ाएं। ऐसा करने से रुके हुए काम बहुत तेजी से पूरे होने लगते हैं। पूर्णिमा के दिन चांदी के डिब्बे में भी में सफेद अबीर भर कर उसे पूजा घर में रख दें। ये टोटका करने से भी काम में आ रही बाधा दूर होगी।

  • अगर घर का कोई सदस्य काफी समय से बीमार चल रहा है और उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा है तो शुक्रवार के दिन माता काली के चरणों में सफेद अबीर चढ़ना चाहिए। ऐसा करने से बीमार व्यक्ति की सेहत में सुधार होने लगता है। (Totka of Lal Kitab)
  • मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में पीपल के पेड़ के नीचे सफेद अबीर और पान का बीड़ा चढाने से रोजगार में उन्नति होती है और अगर आप नौकरी ढूढ़ रहे हैं तो जल्द ही आपको नौकरी भी मिल जाएगी। (Totka of Lal Kitab)
  •  किसी शुक्रवार के दिन पड़ने वाली पूर्णिमा पर गेंहू और चावल के आटे को मिलाकर एक चौमुखी दीपक बनाएं। इस दीपक में तिल का तेल डालकर शाम के समय घर के मुख्य दरवाजे पर जला दें। इसके बाद शिवलिंग पर सफेद अबीर चढ़ाएं। इस टोटके को करने से मन शांत रहेगा और हर काम में सफलता मिलेगी।(Totka of Lal Kitab)
Related News