दर्दनाक हादसा: दो कारों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत, 6 की मौत, 4 घायल

img

चंडीगढ़। हरियाणा के कैथल में आज तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मंगलवार की सुबह दो कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यह हादसा कैथल जिले के पाई गांव का है। सभी घायलों को कैथल सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

ROAD ACCIDENT

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि आई-10 में सवार छह लोग शादी समारोह से अपने घर पुंडरी लौट रहे थे। वहीं डिजायर में सवार चार लोग कुरुक्षेत्र से कैथल के मल्हार गांव जा रहे थे। आई-10 में सवार चार मृतकों की पहचान बरेली निवासी सत्यम (26), पुंडरी के रमेश (55), नरवाना के अनिल (55) और हिसार के शिवम (20) के तौर पर हुई है।

वहीं, अन्य दो मृतक डिजायर कर में सफर कर रहे थे। इनकी पहचान विनोद (34) और उनकी पत्नी राजबाला (27) के रूप में हुई है। ये दोनों मल्हार गांव के निवासी थे। इस घटना में इनके सात साल के बेटे विराज कार में सवार उसी गांव के सोनिया भी गंभीर रूप से जख्मी हुई हैं। आई-10 में सफर कर रहे पुंडरी के सतीश और नरवाना के बलराज भी जख्मी हैं। इन सभी घायलों का इलाज कैथल सिविल अस्पताल में चल रहा है।

Related News